लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी दौरा शुरू करने से पहले पीएम मोदी ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मेरी मुलाकात दोनों देशों और लोगों के लिए ज्यादा फायदे लाएगी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 20, 2019 20:40 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिन की अमेरिकी यात्रा पर होंगे। यात्रा से पहले उन्होंने अपने कई आशावादी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात होगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर होंगे।ट्रंप के साथ प्रस्तावित बैठक को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ''हम अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे ताकि हमारे दोनों देशों और लोगों को और ज्यादा लाभ मिल सकें।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर होंगे। अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के समुदाय से भी मिलने का उनका कार्यक्रम है। यात्रा शुरू होने से पहले पहले शुक्रवार (20 सितंबर) को पीएम मोदी ने कहा, ''भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ मुलाकात पर मेरी नजरें हैं। यह भारतीय प्रवासियों के लिए बहुत सम्मान और मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।''

पीएम मोदी ने कहा, ''ह्यूस्टन और न्यूयॉर्क में जो दिन मैं बिताऊंगा, उस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक पर मेरी नजर है। हम अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे ताकि हमारे दोनों देशों और लोगों को और ज्यादा लाभ मिल सकें।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''अमेरिका की यात्रा मुझे विभिन्न वैश्विक नेताओं के साथ बातचीत करने का एक उत्कृष्ट अवसर देगी। भारत प्रशांत द्वीप राज्यों और संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के हाशिये पर कैरेबियाई समुदाय और आम बाजार (CARICOM) समूह के नेताओं के साथ बातचीत की मेजबानी करेगा।''

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं