प्रधानमंत्री ने रजनीकांत को दी 70वें जन्मदिन की बधाई
By भाषा | Updated: December 12, 2020 08:40 IST2020-12-12T08:40:28+5:302020-12-12T08:40:28+5:30

प्रधानमंत्री ने रजनीकांत को दी 70वें जन्मदिन की बधाई
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता रजनीकांत को उनके 70वें जन्मदिन पर शनिवार को शुभकामनाएं दीं।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय रजनीकांत जी, जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’
गौरतलब है कि तमिल अभिनेता रजनीकांत ने राजनीति के क्षेत्र में आने के बारे में कई वर्षों तक विचार किया और अभी हाल में उन्होंने राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा की। रजनीकांत ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का भी फैसला किया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।