लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के चकराता में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक जताया

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के चकराता में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना पर शोक जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में बुल्हाड़-बायला मार्ग पर एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 13 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया, ‘‘उत्तराखंड के चकराता में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। सरकार और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

पीएमओ ने कहा कि उत्तराखंड के चकराता में हुए दुःखद हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक पीड़ित के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

दुर्घटना के समय वाहन में 15 लोग सवार थे जिनमें से 13 की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो