दिल्ली में सुबह सुहाना मौसम, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री

By भाषा | Published: May 17, 2021 11:05 AM2021-05-17T11:05:30+5:302021-05-17T11:05:30+5:30

Pleasant weather in Delhi in morning, minimum temperature 23.6 degrees | दिल्ली में सुबह सुहाना मौसम, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री

दिल्ली में सुबह सुहाना मौसम, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री

नयी दिल्ली, 17 मई दिल्ली में सोमवार की सुबह मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। नमी का स्तर 53 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जतायी है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pleasant weather in Delhi in morning, minimum temperature 23.6 degrees

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे