लाइव न्यूज़ :

ज्योतिषीय 'अंधविश्वास' के खिलाफ जागरूकता फैलाने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:57 IST

Open in App

मद्रास उच्च न्यायालय ने ज्योतिषीय अंधविश्वास और इस तरह की बुराइयों को खत्म करने के लिये अधिकारियों को व्यापक रूप से जन जागरूकता फैलाने का निर्देश देने की अपील करने वाली एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति को अपनी ज्योतिषीय मान्यताओं पर विश्वास करने, कल्पना करने और विचार करने के लिए कुछ स्वतंत्रता दी जानी चाहिए। हालांकि, पीठ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य संरक्षक के तौर पर एक ऐसा तंत्र विकसित कर सकता है, जिसके तहत नागरिकों को बेहतर जानकारी दी जा सके और बुरी प्रथाओं को छोड़ा जा सके।मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति पीडी औदिकेसवालु की पहली पीठ ने कहा, ''नागरिकों को अधिक वैज्ञानिक व्यवस्था की ओर उन्मुख करने और अंधविश्वासों से दूर ले जाने की याचिकाकर्ता की कोशिश की सराहना की जानी चाहिए, लेकिन अदालत उस तरह का कोई निर्देश जारी नहीं कर सकती, जिसकी अपील की गई है। किसी व्यक्ति को इसपर विश्वास करने, कल्पना करने और विचार करने के लिए कुछ स्वतंत्रता दी जानी चाहिए।'' अदालत ने एके हेमराज की एक जनहित याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। याचिका में संबंधित प्राधिकारियों, बेंगलुरु में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को ज्योतिष के वैज्ञानिक रूप से सिद्ध सत्य और इसके गंभीर प्रभावों के बारे में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों, टीवी, समाचार पत्रों और अन्य सभी उपलब्ध माध्यमों पर व्यापक रूप से जन जागरूकता फैलाने का निर्देश देने की अपील की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीविजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को झटका, मद्रास हाईकोर्ट ने रद्द किया सेंसर क्लीयरेंस

भारतलिव-इन रिलेशनशिप के आधुनिक जाल में महिलाओं को पत्नी का दर्जा दें: हाईकोर्ट

भारतउदयनिधि स्टालिन की 'सनातन को मिटाओ' वाली टिप्पणी नरसंहार का संकेत देती है: मद्रास हाईकोर्ट

कारोबारभारतीय कानून के तहत संपत्ति के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता, मद्रास उच्च न्यायालय का अहम फैसला

क्रिकेटएमएस धोनी ने किसके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर