लाइव न्यूज़ :

विमान हादसा: 2 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज?, बेटा भाविक माहेश्वरी अगली बार भारत आएगा, तो शादी खुशी से करेंगे लेकिन वह कभी नहीं आएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2025 21:33 IST

विमान हादसा: भाविक बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के उस विमान में सवार 242 लोगों में शामिल थे, जो उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हादसे का शिकार हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे विश्वास कुमार रमेश नाम के एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी 241 लोगों की मौत हो गई।बेटा दो हफ्ते पहले छुट्टियां मनाने के लिए आया, तब परिवार ने शादी कराने का फैसला किया। भाविक के वडोदरा आने पर हमने उसकी शादी तय कर दी।

वडोदराः भाविक माहेश्वरी (26) ने दो दिन पहले गुजरात के वडोदरा में साधारण ‘कोर्ट मैरिज’ की थी, क्योंकि उन्हें लंदन लौटना था, जहां वह नौकरी करते थे। भाविक के माता-पिता ने योजना बनाई थी कि जब उनका बेटा अगली बार भारत आएगा, तो वे उसकी शादी की खुशी में एक भव्य पार्टी देंगे। हालांकि, उनकी यह ख्वाहिश अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी। दरअसल, भाविक बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के उस विमान में सवार 242 लोगों में शामिल थे, जो उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हादसे का शिकार हो गया था।

इस हादसे में विश्वास कुमार रमेश नाम के एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी 241 लोगों की मौत हो गई। भाविक के पिता अर्जुन माहेश्वरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि जब उनका बेटा दो हफ्ते पहले छुट्टियां मनाने के लिए वडोदरा आया, तब परिवार ने उसकी शादी कराने का फैसला किया। माहेश्वरी ने कहा, “भाविक के वडोदरा आने पर हमने उसकी शादी तय कर दी।”

उन्होंने बताया कि दोनों की बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे के आसपास आखिरी बार बातचीत हुई थी। माहेश्वरी ने कहा, “उसने मुझे फोन करके बताया कि विमान उड़ान भरने के लिए तैयार है। उसने मुझसे कहा कि चिंता मत कीजिए। आधे घंटे के बाद, किसी को भी कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ। वह पढ़ाई पूरी करके लंदन में नौकरी कर रहा था।”

वडोदरा के वादी इलाके में रहने वाले माहेश्वरी परिवार के सदस्य भाविक की मौत की बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। भाविक के एक रिश्तेदार ने कहा, “दो दिन पहले परिवार में खुशियां आईं, क्योंकि हमारे प्यारे बेटे की शादी हुई थी। भाविक पिछले कई वर्षों से लंदन में रह रहा था। वह हमारे साथ समय बिताने के लिए हर साल 15 दिन के लिए वडोदरा आता था।”

रिश्तेदार के मुताबिक, इस बार जब वह वडोदरा आया, तो परिवार के सदस्यों ने उससे कहा कि वह शादी करने के बाद ही वापस जाए और उसकी पत्नी बाद में उसके साथ लंदन जा सकती है। रिश्तेदार के अनुसार, भाविक ने 10 जून को परिजनों की मौजूदगी में साधारण ‘कोर्ट मैरिज’ की।

उन्होंने बताया कि भाविक की नवविवाहिता पत्नी उन्हें लंदन विदा करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अहमदाबाद गईं। रिश्तेदार ने कहा, “वह घर भी नहीं पहुंची थी कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऐसा लगा जैसे हम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।” 

टॅग्स :विमान दुर्घटनागुजरातएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?