लाइव न्यूज़ :

तीन महीने में सभी वयस्कों के टीकाकरण के लिए योजना तैयार : केजरीवाल

By भाषा | Updated: April 29, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि अगले तीन महीनों के अंदर यहां सभी वयस्कों को कोरोना वायरस के टीके लगाने के लिए एक योजना तैयार की गयी है।

केजरीवाल ने कहा कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण केंद्रों की स्थापना की जाएगी और पात्र लोगों को टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में टीकाकरण अभियान के संबंध में अधिकारियों के साथ एक बैठक की। अगले तीन महीनों में 18 साल से ऊपर सभी लोगों के टीकाकरण की योजना तैयार की। हम बड़े पैमाने पर टीकाकरण केंद्र स्थापित करेंगे। सभी पात्र लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।’’

इससे पहले दिन में, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए "टीके नहीं हैं" तथा टीके खरीदने के लिए निर्माताओं को आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने हालांकि कहा कि इस श्रेणी के लोगों के टीकाकरण के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो