लाइव न्यूज़ :

महज 44 सेकंड में 12 रॉकेट दागने में सक्षम, पिनाक मिसाइल का परीक्षण, जानिए खासियत, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: December 20, 2019 20:52 IST

रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इसका विकास किया है और यह पिनाक एमके-II रॉकेट का एक उन्नत संस्करण है जिसमें सटीकता और मारक क्षमता में सुधार के लिए नौवहन, नियंत्रण एवं दिशा निर्देश प्रणाली शामिल की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमिसाइल प्रणाली उच्च सटीकता के साथ दुश्मन के क्षेत्र में 75 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेद सकती है।मिसाइल का परीक्षण यहां पास में चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से किया गया।

भारत के स्वदेश निर्मित पिनाक मिसाइल प्रणाली का लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी सफल उड़ान परीक्षण हुआ। यह मिसाइल 75 किलोमीटर तक लक्ष्य को निशाना बना सकती है जिससे सेना की युद्धक क्षमता में इजाफा होगा।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इसका विकास किया है और यह पिनाक एमके-II रॉकेट का एक उन्नत संस्करण है जिसमें सटीकता और मारक क्षमता में सुधार के लिए नौवहन, नियंत्रण एवं दिशा निर्देश प्रणाली शामिल की गई है।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि मिसाइल प्रणाली उच्च सटीकता के साथ दुश्मन के क्षेत्र में 75 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेद सकती है। मिसाइल का परीक्षण यहां पास में चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से किया गया। मिसाइल की नौवहन प्रणाली में भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) ने भी सहायता की।

सूत्रों ने बताया, ‘‘मिशन रेंज, सटीकता और संचालन प्रणाली के सभी मानदंड पर कामयाब रहा।’’ आर्टिलरी मिसाइल प्रणाली का इसी तरह का परीक्षण बृहस्पतिवार को किया गया था। सूत्रों ने बताया कि इसकी ट्रैकिंग टेलीमेट्री, रेडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल टारगेटिंग प्रणाली (ईओटीएस) से की जाती है। इससे पहले मार्च में पिनाक गाइडेड रॉकेट प्रणाली का तीन बार सफल परीक्षण राजस्थान में पोकरण टेस्ट रेंज से हुआ था। भाषा सुरभि शाहिद शाहिद

इससे पहले गुरुवार को भी इसका सफल परीक्षण किया गया था। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, महज 44 सेकंड में 12 रॉकेट दागने में सक्षम पिनाका मार्क-2 ने सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। इस रॉकेट के इसी साल मार्च में राजस्थान की पोखरण टेस्ट रेंज में भी तीन सफल परीक्षण किए गए थे। अब यहां भी परीक्षण की सफलता को सेना की आर्टिलरी क्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

टॅग्स :डीआरडीओमोदी सरकारमिसाइलओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?