लाइव न्यूज़ :

केरल विमान हादसे में जान गंवाने पायलट भारतीय वायुसेना में दे चुके थे सेवाएं, 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' से थे सम्मानित

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 7, 2020 23:47 IST

Kerala Kozhikode Air India Plane Crash Live Updates: एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुबई से कालीकट आ रहा था, जब ये हादसा हुआ। लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे से बाहर चला गया। विमान दुबई से यात्रियों को वंदे भारत मिशन के तहत कोझीकोड लेकर आ रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देएअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना शाम सात बजकर 41 मिनट पर हुई और लैंडिंग के समय आग लगने की कोई सूचना नहीं थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से विमान हादसे पर बात की है दुख प्रकट किया है।

नई दिल्ली: दुबई से केरल आ रहा एयर इंडिया का विमान केरल के कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान रनवे से फिसलने के बाद 50 फीट गहरी घाटी में जा गिरी। विमान दो हस्सों में बंट गया था। प्लेन में कुल 191 लोग सवार थे। विमान के दोनों पायलट सहित अबतक 17 लोगों की मौत की खबर है। 100 लोग घायल हैं, जिसमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। विमान के मुख्य पायलट विंग कमांडर दीपक वसंत साठे  (Deepak Sathe) विमान थे। कैप्टन दीपक साठे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र थे और भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

केरल विमान हादसा: पायलट दीपक वसंत साठे  'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' से थे सम्मानित 

विंग कमांडर दीपक वसंत साठे सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गए हैं। विंग कमांडर दीपक वसंत साठे पूर्व भारतीय वायुसेना पायलट थे, जिन्होंने एयर इंडिया एक्सप्रेस से पहले एयर इंडिया के लिए सेवाएं दी थीं। यही नहीं वह एक पुरस्कृत पायलट थे जिन्हें बोइंग 737 विमानों को उड़ाने का काफी अनुभव था। पायलट दीपक साठे को एयरफोर्स अकैडमी का प्रतिष्ठित 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' से भी सम्मानित किया जा चुका था। 

पायलट दीपक साठे के पिता सेना में थे ब्रिगेडियर

बताया जा रहा है कि एयरफोर्स की नौकरी के बाद दीपक साठे ने एयर इंडिया की कॉमर्शियल सर्विसेज जॉइन कर ली थी। पायलट दीपक साठे के पिता सेना में ब्रिगेडियर थे। उन्‍होंने अपना दूसरा बेटा किसी हादसे में खोया है। उनके पहले बेटे करगिल युद्ध में शहीद हो चुके हैं।

पायलट विंग कमांडर दीपक वसंत साठे (फाइल फोटो)

एयर इंडिया के बेहतरीन पायलट्स में से एक दीपक साठे

विमान हादसे में मारे गए दीपक साठे देश के उन बेहतरीन पायलट्स में से एक थे, जिन्होंने एयर इंडिया के एयरबस 310 विमान और बोइंग 737 को उड़ाया था। एयर इंडिया के अफसरों के मुताबिक, दीपक एयर इंडिया के बेहतरीन पायलट्स में से एक थे। 

एयर मार्शल भूषण गोखले (सेवानिवृत्त) ने बताया, ‘‘कैप्टन दीपक साठे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे के 58वें पाठ्यक्रम से थे। वह जूलियट स्क्वाड्रन से थे। उन्होंने कहा कि साठे जून 1981 में एयर फोर्स एकेडमी से सोर्ड ऑफ ऑनर के साथ उत्तीर्ण हुए थे और भारतीय वायु सेना में एक लड़ाकू पायलट थे। उन्होंने कहा कि साठे एक उत्कृष्ट स्क्वैश खिलाड़ी भी थे। 

भारी बारिश की वजह से हुआ विमान हादसा

एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुबई से कालीकट आ रहा था, जब ये हादसा हुआ। केरल में भारी बारिश के चलते एयर इंडिया के विमान का हादसा हुआ। यह विमान रनवे पर फिसल गया था। हादसे के बाद विमान दो हिस्‍सों में बंट गया है। विमान दुबई से यात्रियों को वंदे भारत मिशन के तहत कोझीकोड लेकर आ रहा था।

केरल विमान हादसा, फोटो- सोर्स- ANI

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना शाम सात बजकर 41 मिनट पर हुई और लैंडिंग के समय आग लगने की कोई सूचना नहीं थी। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि बी737 द्वारा दुबई से संचालित उड़ान संख्या आईएक्स1344 शुक्रवार को कोझीकोड में शाम सात बजकर 41 मिनट पर रनवे पर फिसल गई। 

मंत्रालय ने कहा, विमान में 174 यात्री, 10 नवजात, दो पायलट और चालक दल के पांच सदस्य थे।  डीजीसीए के बयान में कहा गया कि हवाईपट्टी-10 पर उतरने के बाद विमान रुका नहीं और हवाईपट्टी के अंत तक पहुंचकर खाई में गिरने के बाद दो हिस्सों में टूट गया।

टॅग्स :एयर इंडियाविमान दुर्घटनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?