लाइव न्यूज़ :

फोन टैपिंग रिपोर्ट से खुश नहीं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, कह डाली ये बड़ी बात

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:39 IST

देवेंद्र फडणवीस ने फोन टैपिंग संबंध में शुक्रवार को दावा किया कि रिपोर्ट खामियों से भरी है और फोन कॉल को टैप करने के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं लेकिन सरकार इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फोन टैपिंग रिपोर्ट पर सवाल किया है।देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि इस रिपोर्ट में कई खामियां है।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि फोन टैपिंग के आरोपों के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे द्वारा महाराष्ट्र सरकार को सौंपी गई तथ्यान्वेषी रिपोर्ट में कई खामियां हैं।

कथित पुलिस ट्रांसफर रैकेट को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कुंटे को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था। फडणवीस ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार ने ‘ट्रांसफर घोटाला’ के संबंध में आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के पत्र या रिपोर्ट को दबा दिया था।

कुंटे की रिपोर्ट में कहा गया है कि पत्र पर अति गोपनीय लिखा होने के बाद भी रश्मि शुक्ला ने पत्र को लीक कर दिया, जो बहुत गंभीर मामला है तथा यदि यह साबित होता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

फडणवीस ने कहा कि तत्कालीन डीजीपी सुबोध जायसवाल ने पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों के बीच बातचीत के आधार पर सीआईडी ​​जांच की (कथित ट्रांसफर घोटाले में) सिफारिश की थी। उनकी सिफारिशों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?"

‘अति गोपनीय’ पत्र के लीक होने के बारे में पूछे जाने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, "मैंने केवल दो पृष्ठों के पत्र (शुक्ला के पत्र से संबंधित) को साझा किया है जबकि राज्य में मंत्री नवाब मलिक ने इसके कुछ पृष्ठों को लीक किया था। मलिक से रिपोर्ट मिलने के बाद कुछ पत्रकारों ने भी मुझसे संपर्क किया था।’’उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्रवाई की जानी है तो यह मलिक के खिलाफ की जानी चाहिए।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित