लाइव न्यूज़ :

PF New Rule: नहीं किया ये काम तो अगले महीने से नहीं आएगा EPF का पैसा, जानें पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: August 9, 2021 09:58 IST

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने आधार कार्ड को प्रोविडेंट फंड अकाउंट से लिंक करना अब अनिवार्य कर दिया है। इसे 1 सितंबर से पहले जरूर पूरा कर लें।

Open in App

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के खाताधारक अगर आप भी हैं तो आपके लिए नियमों में हो रहे बदलाव के बारे में जानना बेहद जरूरी है। दरअसल, एक नया नियम 1 सितंबर से जुड़ने जा रहा है। इसका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके खाते में पीएफ का पैसा आना बंद हो सकता है।

PF New Aadhar Rule: पीएफ खाते से आधार को लिंक करना जरूरी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने दरअसल आधार कार्ड को प्रोविडेंट फंड अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। ये नियम एक सितंबर से लागू होगा। इसके तहत आपको PF UAN को आधार कार्ड से लिंक करना होगा। 

इससे पहले आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने की आखिरी तारीख 1 जून 2021 रखी गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 1 सितंबर किया गया। श्रम मंत्रालय ने नए नियमों के लिए कोड ऑफ सोशल सिक्योरिटी 2020 के सेक्शन 142 में बदलाव किया है। ईपीएफओ नियमों में बदलाव को लेकर नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर चुका है।

आधार से नहीं किया पीएफ अकाउंट लिंक तो क्या होगा नुकसान

अगर आपने अपने PF UAN को आधार कार्ड से 1 सितंबर तक लिंक नहीं किया तो कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें कोविड-19 महामारी के बीच अग्रिम राशि निकालने सहित इंश्योरेंस के फायदे आदि से हाथ धोना पड़ सकता है। साथ ही नियोक्ता की ओर से आपके पीएफ खाते में आने वाला पैसा भी रूक सकता है।

यह भी सुनिश्चित करें पीएफ खाते में आपके आधार कार्ड सहित पैन कार्ड, अकाउंट नंबर आदि अपडेट हों। अगर आपने मोबाइल नंबर बदला है तो इसे भी अपने पीएफ अकाउंट में अपडेट करना होगा।

टॅग्स :आधार कार्डकर्मचारी भविष्य निधि संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो