लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल के दाम में 22 और डीजल में 20 पैसे की कटौती, जानें धनतेरस के दिन आपके शहर का रेट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 5, 2018 08:12 IST

Petrol & Diesel Price Today's(5-Nov) Latest Update in Hindi:पिछले 18 दिनों में पेट्रोल में 4.05 रुपये लीटर और डीजल 2.33 रुपये लीटर सस्ता हुआ है। वाहन ईंधन के दाम 18 अक्टूबर से कम हो रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, पांच नवंबरः पेट्रोल और डीजल के दाम में नरमी जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम घटने से पिछले 18 दिनों में पेट्रोल 4.05 रुपये तथा डीजल 2.33 रुपये सस्ता हुआ है। तेल के दाम में कमी की गति इससे पहले अगस्त के मध्य से दो महीने में इसमें वृद्धि की गति से अधिक है। सोमवार (5 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 78.56 रुपये प्रति लीटर (22 पैसे की कटौती) और डीजल 73.16 रुपये प्रति लीटर (20 पैसे की कटौती के साथ बिक रहा है। इसी प्रकार में मुंबई में आज पेट्रोल 84.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। ये कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों द्वारा जारी कीमत अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम में रविवार को 21 पैसे लीटर तथा डीजल में 17 पैसे लीटर की कटौती की गयी। दिल्ली में पेट्रोल अब 78.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.36 रुपये लीटर के भाव है। मुंबई में पेट्रोल 82.28 रुपये तथा डीजल 76.88 रुपये लीटर पर आ गया है।

इसके साथ ही पिछले 18 दिनों में पेट्रोल में 4.05 रुपये लीटर और डीजल 2.33 रुपये लीटर सस्ता हुआ है। वाहन ईंधन के दाम 18 अक्टूबर से कम हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर तथा मुंबई में 91.34 रुपये लीटर पहुंच गया था। उस दिन डीजल दिल्ली में 75.45 रुपये लीटर तथा मुंबई में 80.10 रुपये लीटर था। 

इससे पहले इन दोनों ईंधनों के दाम में 16 अगस्त से लगातार बढ़ते आ रहे थे। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?