लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, दिल्ली में पेट्रोल के भाव सबसे कम, जानें कहां और क्या है आज के रेट

By आकाश चौरसिया | Updated: March 19, 2024 11:41 IST

Petrol Diesel Rates Today: तेल कंपनियों ने आज फिर से एक बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल कीमतों की समीक्षा कर तेल की कीमतें अपडेट की हैं। इसके साथ 19 मार्च, 2024 में पेट्रोल और डीजल के भाव में थोड़ा फेरबदल हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देPetrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के रेट में अपडेट दिएPetrol Diesel Rate Today: कंपनियों ने दिल्ली में रेट में आमूल-चूल परिवर्तन किएPetrol Diesel Price Today: देश के विभिन्न मेट्रो शहरों के नए रेट को क्रमवार जानिए

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने आज फिर से एक बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल कीमतों की समीक्षा कर तेल की कीमतें अपडेट की हैं। इसके साथ 19 मार्च, 2024 में पेट्रोल और डीजल के भाव में थोड़ा फेरबदल हुआ। वहीं, केंद्र सरकार ने भी पिछले दिनों पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया था। ऐसे में मेट्रो शहर में रेट जानना भी जरुरी हो जाता है। 

आइए जानते हैं देश के विभिन्न मेट्रो शहरों के नए रेट किस कीमत पर कारोबार कर रहे हैं। इस क्रम में पहले नई दिल्ली के बारे में बात करते हैं, जहां पेट्रोल प्रति लीटर 94.72 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपए, कोलकाता में 103.94 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए प्रचिल लीटर मिल रही। 

पेट्रोल के साथ डीजल के भाव में कमी आई है और मेट्रो शहर में शामिल मुंबई में डीजल का रेट प्रति लीटर 92.15 रुपए पर मिल रहा, कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 प्रति लीटर, चेन्नई में डीजल के भाव 92.34 रुपए प्रति लीटर और दिल्ली में डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर मिलने की संभावना जताई है। 

हालांकि, पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनी हर दिन 6 विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी कर नए अपडेट देती है। ये कीमतें  अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रू़ड ऑयल के दाम पर निर्भर करता है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है। ब्रेंट क्रूड के भाव 86.71 डॉलर प्रति बैरल हुए, जबकि डबल्यूटीआई क्रूड के 82.54 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर पहुंच गया है। इनके साथ भारत की तेल कंपनियों ने मंगलवार को सभी महानगरों में मिल रहे पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनाई हुई हैं। लखनऊ में प्रति लीटर 94.65 रुपए, पणजी में पेट्रोल प्रति लीटर 95.40 रुपए के हिसाब से ग्राहकों को मिल रहा।

टॅग्स :पेट्रोलपेट्रोल का भावडीजल का भावदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?