आज का रेटः जानें 24 मई को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
By आदित्य द्विवेदी | Published: May 24, 2018 08:23 AM2018-05-24T08:23:37+5:302018-05-24T08:23:37+5:30
तेल कंपनियों ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के चलते 17 दिनों से कीमतें स्थिर रखी हुई थीं। मई 15 को ही वोटों की गिनती के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ना शुरू हुई हैं।
नई दिल्ली, 24 मई: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले दिनों में काफी उछाल आया है और आम आदमी को कहीं से कोई राहत के संकेत नहीं मिल रहें हैं। कांग्रेस और अन्य राजनीतिक पार्टियों ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है और कीमतें नीचे लाने के लिए कदम उठाने की मांग करी है। 9 दिन लागातर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ने के बाद केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की गई। जिसके बाद केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों से मिलने वाली एक्साइज़ ड्यूटी की ज़रूरत हाईवे निर्माण तथा नए एम्स बनाने जैसी विकास परियोजनाओं के लिए होती है, जो देश के विकास के लिए आवश्यक हैं। 24 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 77.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.53 रुपये प्रति लीटर है।
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तेल मार्केटिंग कंपनी के प्रतिनिधियों से बात करे हैं और सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने के लिए कुछ कदम उठाने की घोषणा अपेक्षित हैं। तेल कंपनियों ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के चलते 17 दिनों से कीमतें स्थिर रखी हुई थीं। मई 15 को ही वोटों की गिनती के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ना शुरू हुई हैं।
ये भी पढ़ें: ट्विटरबाजों की फिरकी- 'बहुत हुई जनता पर पेट्रोल-डीजल की मार, अबकी बार मोदी सरकार'
चार महानगरों में 24 मई को पेट्रोल की कीमत:-
Delhi | 77.47 |
Kolkata | 80.12 |
Mumbai | 85.29 |
Chennai | 80.42 |
चार महानगरों में 24 मई को डीजल की कीमतें:-
Delhi | 68.53 |
Kolkata | 71.08 |
Mumbai | 72.96 |
Chennai | 72.35 |
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!