लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के दाम कम, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी बोलीं-गैस के दाम पर भी केंद्र सरकार रहम करें...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2021 21:13 IST

100 दिन में 100 कार्यक्रम होंगे लेकिन इसके कोई मायने नहीं, अगर हम लोग कमर कस के मन न बना लें कि हमें चुनाव जीतना है।

Open in App
ठळक मुद्दे मेनका गांधी सुलतानपुर के चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचीं। हम बहुत खुश हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हुई है।केंद्र सरकार सोचकर हम लोगों के ऊपर रहम करें।

सुलतानपुरः पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुलतानपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गैस के दाम पर भी केंद्र सरकार रहम करें।

मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर के चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंची और दौरे के पहले दिन इसौली विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, ''हम बहुत खुश हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हुई है। भगवान करें कि बाकी सारी चीजें, जिनके दाम बहुत बढ़ गए थे जैसे कि गैस...उन पर भी केंद्र सरकार सोचकर हम लोगों के ऊपर रहम करें।''

इसौली विधानसभा के देहली बाजार स्थित कस्बे में मेनका गांधी पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, ''हमारी कोशिश होगी कि हम इसौली जीतें। जहां-जहां मैं जाऊंगी सदस्य बनाती जाऊंगी। 100 दिन में 100 कार्यक्रम होंगे लेकिन इसके कोई मायने नहीं, अगर हम लोग कमर कस के मन न बना लें कि हमें चुनाव जीतना है।''

गांधी ने कहा कि ''हमारे पास पहले भी लाखों सदस्य थे, लेकिन जिला पंचायत में एक भी सीट नहीं आई, अगर केवल हमारे भाजपा के पदाधिकारी वोट दे देते तब भी हम जीत जाते। बूथ अध्यक्ष, उनके परिवार, उनके रिश्तेदार वही अगर वोट देते तो हम लोग जीत जाते।'' 

टॅग्स :मेनका गाँधीBJPनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो