लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में ला सकती सरकार, जेटली ने कहा-राज्यों की सहमति का इंतजार

By IANS | Updated: December 19, 2017 18:39 IST

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आने वाले समय में कम हो सकते हैं। दरअसल, मोदी सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के तहत लाने का समर्थन किया है।

Open in App

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आने वाले समय में कम हो सकते हैं। दरअसल, मोदी सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत लाने का समर्थन किया है, लेकिन राज्यों के समर्थन के बाद ही इसे जीएसटी के तहत लाया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो प्रेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर असर पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि जहां तक केंद्र सरकार का सवाल है, हम पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के तहत लाने के पक्ष में हैं, लेकिन हम राज्यों की सहमति का इंतजार कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि देर-सवेर राज्यों की सहमति भी इस पर मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को बाहर नहीं रखा गया है और यह जीएसटी कानून का हिस्सा है, लेकिन इस पर जीएसटी लगाने का फैसला तभी लिया जाएगा जब जीएसटी परिषद में इसे 75 फीसदी या तीन-चौथाई बहुमत से मंजूर किया जाता है। 

उन्होंने कहा कि 115वें संविधान संशोधन में पहले से ही इसके लिए प्रावधान किया गया है, जिससे किसी भी कानून में कोई और संशोधन की आवश्यकता नहीं होगी।

टॅग्स :अरुण जेटलीजीएसटीमोदी सरकारनरेंद्र मोदीबिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप