लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोटा में सैकड़ों नवजात बच्चों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 22, 2020 12:47 IST

कोटा के अस्पताल में 35 दिनों में 112 बच्चों की मौत के पीछे के प्रमुख कारणों में ठंड के मौसम के अलावा चीन के घटिया चिकित्सा उपकरण, भ्रष्टाचार और कमीशन की वजह सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के कोटा में सिर्फ 100 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। याचिका डॉक्टर केके अग्रवाल और समाजसेवी बी. मिश्रा की ओर से दाखिल की गई है।

राजस्थान में 2019 के नवंबर और दिसंबर में कोटा और अन्य जिलों में सैकड़ों नवजात बच्चों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। दायर याचिका में इसके लिए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। डॉक्टर केके अग्रवाल और समाजसेवी बी. मिश्रा की ओर से दाखिल याचिका में रिटायर्ड जज की निगरानी में पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है। राजस्थान के कोटा में सिर्फ 100 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। 

कोटा के अस्पताल में 35 दिनों में 112 बच्चों की मौत के पीछे के प्रमुख कारणों में ठंड के मौसम के अलावा चीन के घटिया चिकित्सा उपकरण, भ्रष्टाचार और कमीशन की वजह सामने आई है।

कोटा में बच्चों की मौत पर सचि पायलट ने कहा था- हमें और संवेदनशील होना चाहिए था

कोटा के जे के लोन अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले में परोक्ष रूप से अपनी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा था, “जे के लोन अस्पताल में 107 बच्चों की मौत हुई है। यह बहुत दर्दनाक है। मैं ऐसा मानता हूं कि इस मामलें को लेकर जो हम लोगो की प्रतिक्रिया रही है वो किसी हद तक संतोषजनक भी नहीं है। हमें और अधिक संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण होना चाहिए था।”

सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा के शासन के दौरान लगभग 100 शिशुओं की मौत होती थी और यह कांग्रेस के शासन में कम हो गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने भी जेके लोन अस्पताल का दौरा किया था और भाजपा पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी और बच्चों की मौतों पर दुख व्यक्त किया था। बिड़ला ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को उनके घरों पर जाकर सांत्वना दी थी।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया