लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो और बसों का परिचालन शत प्रतिशत सीट क्षमता से करने के खिलाप दायर याचिका खारिज

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:01 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी के दौरान मेट्रो और बसों का परिचालन शत प्रतिशत सीट क्षमता से करने के अधिकारियों के फैसले को चुनौती दी गई थी। अदालत ने कहा कि यह संबंधित अधिकारियों पर है कि वे सार्वजनिक परिवहन का नियमन कैसे करें। न्यायमूर्ति विपिन संघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि अगर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति या नागरिक को ऐसे मुद्दे उठाने और और सरकार के फैसले को चुनौती देने की अनुमति दी जाएगी तो ऐसी याचिकाओं का कोई छोर नहीं होगा। पीठ ने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने स्थिति का आकलन करने के बाद नीतिगत फैसला लिया है और अदालत इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी। अदालत ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा 24 जुलाई को दिल्ली मेट्रो, दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर बसों का परिचालन शत प्रतिशत सीट क्षमता से करने के फैसले को चुनौती देने में कोई मेरिट नहीं है। गौरतलब है कि यह याचिक एसबी त्रिपाठी नामक व्यक्ति ने दायरकी थी। याचिका में दावा किया गया था कि सरकार के फैसले से उसके मूल अधिकार का हनन होता है क्योंकि इससे सार्वजनिक परिवहन में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?