लाइव न्यूज़ :

नीट में शामिल होने के वास्ते न्यूनतम आयु मानदंड को चुनौती देने संबंधी याचिका खारिज

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:07 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने के लिए 17 वर्ष के न्यूनतम आयु मानदंड को चुनौती देने संबंधी एक याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया और 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि पात्रता मानदंड तय करना नीतिगत मामला है और इसमें हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं दिखता है। पीठ ने कहा, ‘‘हमें पात्रता की आयु कम करने का कोई कारण नजर नहीं आता है। यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि अदालतों की प्राथमिक भूमिका कानून की व्याख्या करना है, विशेष तौर पर जब कानून स्पष्ट हो। न्यायालय का कानून से कोई सरोकार नहीं है जैसा कि उसे होना चाहिए।’’ याचिकाकर्ता छात्र के वकील ने कहा कि उसके मुवक्किल, जो चिकित्सा के क्षेत्र में जाना चाहता है, की उम्र परीक्षा में शामिल होने के लिए केवल 13 महीने कम थी और न्यूनतम आयु 17 वर्ष से घटाकर 15 वर्ष की जानी चाहिए। वकील ने कहा, ‘‘यह पीढ़ी दो दशक पहले की पीढ़ी से कहीं अधिक आगे है।’’ पीठ ने कहा, ‘‘एक याचिकाकर्ता को अनुमति मिली तो कल दूसरा याचिकाकर्ता अदालत में आएगा।’’ उसने कहा, ‘‘रिट याचिका में कोई दम नहीं है और 10,000 रुपये के जुर्माने के साथ इसे खारिज किया जाता है।’’ प्रतिवादी अधिकारियों की ओर से पेश अधिवक्ता टी सिंहदाव ने कहा कि आयु मानदंड तय करने वाला नियम ‘‘समय की कसौटी पर खरा उतरा है।’’ अपनी याचिका में याचिकाकर्ता ने कहा कि 17 वर्ष की आयु पात्रता संविधान के अनुच्छेद 14, 16, 19 और 21 के तहत गारंटीकृत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?