लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक कांग्रेस में असंतोष, के. सुधाकर का ट्वीट, व्यक्तिगत रूप से मैं थोड़ा भ्रमित हूं कि क्यों ईवीएम छेड़छाड़ का मुद्दा लाया गया

By भाषा | Updated: May 22, 2019 16:40 IST

कांग्रेस विधायक की यह टिप्पणी पार्टी के वरिष्ठ विधायक रोशन बेग की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने राज्य नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव को ‘‘फ्लॉप शो’’ करार दिया था और पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल को ‘मसखरा’ बताया।

Open in App
ठळक मुद्देमैंने सिर्फ एग्जिट पोल के बारे में बात की क्योंकि कुछ लोगों की उन्हें लेकर अलग राय है।मैंने कहा कि इसका ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर कुछ लेना देना नहीं है...क्योंकि एग्जिट पोल चुनाव के दिन किये जाते हैं।

कर्नाटक के एक और कांग्रेसी विधायक के. सुधाकर ने बुधवार को सवाल उठाया कि ईवीएम में कथित हेरफेर का मुद्दा क्यों लोकसभा चुनावों पर एग्जिट पोल के अनुमान आने के बाद उठाया जा रहा है।

सुधाकर का रुख कांग्रेस के रुख के विपरीत है जो गुरुवार को होने वाले मतदान से पहले ईवीएम में कथित छेड़छाड़ की आशंका को लेकर दूसरे विपक्षी दलों के सुर में सुर मिला रही है।

कांग्रेस विधायक की यह टिप्पणी पार्टी के वरिष्ठ विधायक रोशन बेग की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने राज्य नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव को ‘‘फ्लॉप शो’’ करार दिया था और पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल को ‘मसखरा’ बताया।

इस दक्षिणी राज्य में कांग्रेस-जद(एस) के बीच हुए गठबंधन को लेकर अपनी शिकायतों को मुखरता से व्यक्त करने वाले सुधाकर ने मंगलवार रात ट्वीट कर कहा कि एग्जिट पोल और ईवीएम से छेड़छाड़ दो अलग-अलग चीजें हैं। चिक्काबल्लापुरा के विधायक ने ट्वीट किया, “व्यक्तिगत रूप से मैं थोड़ा भ्रमित हूं कि क्यों ईवीएम में छेड़छाड़ का मुद्दा एग्जिट पोल के नतीजों पर चर्चा के दौरान बातचीत में लाया जा रहा है।”

“जबकि वास्तव में एग्जिट पोल के नतीजे चुनावों के बाद मतदाताओं की भावना का संकेत देते हैं।” बाद में बात करते हुए सुधाकर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सिर्फ यह कहा था कि एग्जिट पोल का ईवीएम में छेड़छाड़ से कुछ लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैंने सिर्फ एग्जिट पोल के बारे में बात की क्योंकि कुछ लोगों की उन्हें लेकर अलग राय है। मैंने कहा कि इसका ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर कुछ लेना देना नहीं है...क्योंकि एग्जिट पोल चुनाव के दिन किये जाते हैं।” 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?