लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के कारण बेरोगजार हुए शख्स ने परिवार के गुजारे के लिए कीमती सामान बेचना शुरू किया

By भाषा | Updated: July 25, 2020 13:44 IST

मोतीकरंजा के रहने वाले मोहम्मद हारून और उनकी पत्नी आय का कोई स्रोत नहीं रहने पर अपना इंडक्शन कुकटॉप बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआजीविका गंवाने वाला महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का एक दंपति राशन खरीदने के लिए अपना कीमती सामान को बेचने पर विवश है।बातौर सहायक काम करने वाले 37 वर्षीय हरून की लॉकडाउन की शुरुआत में ही नौकरी चली गई थी।

औरंगाबाद: कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते आजीविका गंवाने वाला महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का एक दंपति राशन खरीदने के लिए अपना कीमती सामान को बेचने पर विवश है। मोतीकरंजा के रहने वाले मोहम्मद हारून और उनकी पत्नी आय का कोई स्रोत नहीं रहने पर अपना इंडक्शन कुकटॉप बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे उन्होंने एलपीजी का खर्चा बचाने के लिए महज छह माह पहले खरीदा था। घर का किराया देने के लिए हारुन पत्नी के जेवर पहले ही बेच चुके हैं।

शेंद्रा औद्योगिक इलाके में बतौर सहायक काम करने वाले 37 वर्षीय हरून की लॉकडाउन की शुरुआत में ही नौकरी चली गई थी। उन्होंने कहा, “मैं चार महीने पहले राशन लाया था और बाद में कुछ रिश्तेदारों ने मदद की। अब जब हमारे पास राशन नहीं बचा है, हमें कुछ तो रास्ता निकालना ही पड़ेगा।”

12वीं कक्षा तक पढ़ी, हारून की पत्नी ऊर्दू माध्यम के स्कूलों के बच्चों को ट्यूशन देती थी। हालांकि, वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद, बच्चों ने आना बंद कर दिया। दो बच्चों के पिता हारून ने कहा, “लॉकडाउन से पहले हम प्रति माह 15,000 रुपये कमा लिया करते थे लेकिन अब हमारे पास आय का कोई स्रोत नहीं है।”

उन्होंने कहा, “हमने छह से सात महीने पहले इंडक्शन चूल्हा खरीदा थी। अब यही एकमात्र कीमती सामान हमारे पास बचा है और अगले कुछ महीनों तक अपने परिवार का पेट पालने के लिए मुझे इसे बेचना ही होगा।” 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम