नाबालिग के साथ दुष्कर्म के जुर्म में व्यक्ति की उम्रकैद की सजा

By भाषा | Published: March 5, 2021 03:48 PM2021-03-05T15:48:48+5:302021-03-05T15:48:48+5:30

Person sentenced to life imprisonment for misdemeanor rape | नाबालिग के साथ दुष्कर्म के जुर्म में व्यक्ति की उम्रकैद की सजा

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के जुर्म में व्यक्ति की उम्रकैद की सजा

कोटा (राजस्थान) ,पांच मार्च कोटा में बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) की एक अदालत ने 15 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

लोक अभियोजक सुरेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि अदालत ने देउली निवासी कालू सिंह (24) पर बीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

यह घटना सितंबर 2019 की है जब कालू ने लड़की के घर में घुस कर उससे दुष्कर्म किया था। इसके बाद लड़की के माता पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

वर्मा ने बताया कि सुनवाई के दौरान कम से कम 13 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Person sentenced to life imprisonment for misdemeanor rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे