कांगड़ा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
By भाषा | Published: January 24, 2021 10:47 AM2021-01-24T10:47:39+5:302021-01-24T10:47:39+5:30
शिमला, 24 जनवरी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई और व्यक्ति की पहचान धर्मशाला उप संभाग के सौंकनी दा कोट के रहने वाले परविंदर राणा के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।