मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा के लिये वकीलों को दी गई अनुमति की अवधि बढ़ाई गई
By भाषा | Published: December 3, 2020 03:01 PM2020-12-03T15:01:47+5:302020-12-03T15:01:47+5:30
मुंबई, तीन दिसंबर रेलवे अधिकारियों ने अदालतों में प्रैक्टिस कर रहे वकीलों और अधिवक्ताओं के पंजीकृत क्लर्कों को दी गई मुंबई विशेष उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति की अवधि को ''अगले परामर्श तक'' बढ़ा दिया है।
इससे पहले 26 अक्टूबर को अधिकारियों ने कोविड-19 के चलते केवल जरूरी सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों के लिये चलाई जा रहीं लोकल ट्रेनों में वकीलों को यात्रा की अनुमति दे दी थी। उन्हें 23 नवंबर तक इनमें यात्रा करने की अनुमति दी गई थी।
मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने बृहस्पतिवार को एक संयुक्त विज्ञप्ति में अनुमति की अवधि बढ़ाने की घोषणा की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।