लाइव न्यूज़ :

तेंदुए को मारकर लोगों ने निकाला जुलूस, स्वरा ने ट्वीट कर कहा- वीभत्स, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: June 9, 2020 15:35 IST

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में दर्जनों लोग एक तेंदुए को मारने के बाद जुलूस निकाल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह असम के गुवाहाटी का बताया जा रहा है।तेंदुए को मारने की खुशी में वहां खड़े दर्जनों लोगों ने जुलूस निकाला है।

नई दिल्ली: देश एक तरफ जहां कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर देश के अलग-अलग हिस्सों में बेजूबान जानवरों को मारने व परेशान करने की घटना आए दिन सामने आ रही है। पिछले दिनों केरल में एक हाथी ने पटाखों से भरा फल खा लिया था, जिसके बाद मुंह में ही पटाखे फटने से जख्मी हाथी की कुछ समय बाद मौत हो गई थी। इस घटना पर लोगों ने जमकर गुस्सा प्रकट किया था।

इस घटना के बाद अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस वीडियो में दर्जनों लोग एक तेंदुए को मारने के बाद जुलूस निकाल रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इसे विभत्स कहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह असम के गुवाहाटी का बताया जा रहा है। जहां कुछ लोगों ने घेरकर एक तेंदुए को मार दिया और इसे मारने की खुशी में वहां खड़े दर्जनों लोगों ने जुलूस निकाला है।

केरल में गर्भवती हाथिनी की मौत पर लोगों का सोशल मीडिया पर फुटा था गुस्सा-बता दें कि केरल में गर्भवती हाथी की पटाखे भरे फल खाने के बाद हुई मौत की खबर जैसे ही सामने आई, लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा प्रकट करना शुरू कर दिया। किसी ने स्थानीय प्रशासन को किसी ने सरकार को तो किसी ने इस घटना को अंजान देने वाले लोगों को सोशल मीडिया पर कोसा। इसके बाद, हरकत में आई पुलिस प्रशासन ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि यहां एक गर्भवती हथिनी के साथ लोगों ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली हरकत की थी। इन लोगों ने भूख से इधर-उधर भटक रही इस गर्भवती हथनी को एक अनानास खाने को दिया, लेकिन इसके अंदर पटाखों के रूप में बारूद भरा था। हथिनी ने जैसे ही ये अनानास खाया तो वो बारूद उसके मुंह में ही फट गया और कुछ घंटों के बाद उसने दम तोड़ दिया था।

टॅग्स :स्वरा भाष्करइंडियाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन