लाइव न्यूज़ :

"लोग केवल मोदी जी की गारंटी पर भरोसा करते हैं", राज्य चुनावों में भाजपा की बंपर जीत पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 3, 2023 14:11 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि देश के लोग केवल "मोदी जी की गारंटी" पर भरोसा करते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी 2023 के विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में जनादेश खो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत पर प्रतिक्रिया दीसीएम धामी ने कहा कि देश के लोग केवल "मोदी जी की गारंटी" पर भरोसा करते हैंकांग्रेस को इन चुनावों में चीन राज्यों मे हार का सामना करना पड़ा है, उसे महज तेलंगाना में जीत मिल सकती है

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि देश के लोग केवल "मोदी जी की गारंटी" पर भरोसा करते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी 2023 के विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में जनादेश खो चुकी है। सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक पोस्ट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केवल एक ही गारंटी है, जिस पर पूरे देश में भरोसा किया जा रहा है।

उन्होंने एक्स पर किये पोस्ट में लिखा, "भारत में लोग केवल एक ही गारंटी पर भरोसा करते हैं और वह है 'मोदी की गारंटी'।"

मालूम हो कि चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में आज सुबह 8 बजे से लगातार वोटों की गिनती जारी है। वोटों की गणना में बीजेपी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अच्छी बढ़त बना ली है। वहीं चौथे राज्य तेलंगाना में कांग्रेस सत्ताधारी बीआरएस को बेदखल करके सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का लगभग-लगभग सफाया हो गया है और भाजपा ने सूबे में अपना चौथा विधानसभा चुनाव शानदार बहुमत के साथ जीत लिया है।

निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और भाजपा ने मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं कांग्रेस का सियासी किला पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।

राजस्थान में भी कांग्रेस की कमोबेश वही हालत है और वहां पर भी वो सत्ता से बाहर होने की कगार पर दिखाई दे रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस की बघेल सरकार को गद्दी से उतारने की तैयारी में है। इस पूरे चुनावी परिदृश्य में महज तेलंगाना ऐसा राज्य है, जहां कांग्रेस के लिए राहत की खबर है और वहां वो अपने दम पर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

मध्य प्रदेश में सत्ता पाने की जुगत में लगी हुई कांग्रेस को भारी झटका लगा है। जहां लोकसभा में उसके पास महज एक सीट है और पड़ोसी जिले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास लोकसभा की दो सीटें हैं।

हिंदी पट्टी के तीन महत्वपूर्ण राज्यों में कांग्रेस को मिल रही इस हार का असर लोकसभा चुनाव 2024 पर भी स्पष्ट दिखाई देगा। चुनाव आयोग के पास उपलब्ध नवीनतम जानकारी के अनुसार भाजपा छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस के रथ को परेशान करती हुई दिखाई दी, जो 90 विधानसभा सीटों में से 54 पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस महज 35 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 160 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 67 सीटों पर आगे है। वहीं राजस्थान में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और उसके उम्मीदवार 111 सीटों पर आगे हैं, जबकि कांग्रेस 72 सीटों पर आगे है।

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्डकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो