लाइव न्यूज़ :

'संघ के लोग भारत को 'टुकड़े-टुकड़े' में विभाजित कर रहे हैं', मणिशंकर अय्यर ने आरएसएस पर साधा निशाना

By शिवेंद्र राय | Updated: December 28, 2022 13:12 IST

मणिशंकर अय्यर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 'संघ परिवार' के लोग भारत को धर्म, भाषा और जाति के आधार पर 'टुकड़े-टुकड़े' में विभाजित कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमणिशंकर अय्यर ने संघ पर साधा निशानाकहा- संघ के लोग भारत को 'टुकड़े-टुकड़े' में विभाजित कर रहे हैंकहा- भारत जोड़ो यात्रा का कोई चुनावी मकसद नहीं है

नई दिल्ली: कांग्रेस  के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर देश तोड़ने का आरोप लगाया है।  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में मणिशंकर अय्यर ने कहा, " ''ये 'संघ परिवार' के लोग हैं जो भारत को धर्म, भाषा और जाति के आधार पर 'टुकड़े-टुकड़े' में विभाजित कर रहे हैं। ये यात्रा इसके खिलाफ है। हमें देश को तोड़ने की कोशिशों के खिलाफ लड़ना होगा।''

मणिशंकर अय्यर ने आगे कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद इसके नाम में छिपा है। यात्रा का कोई चुनावी मकसद नहीं है। यात्रा खत्म होने के बाद चुनावी राजनीति पर चर्चा होगी। पूर्व मंत्री ने ये भी कहा कि चुनावी जीत में विपक्षी एकता जरूरी होगी लेकिन चुनावों में जीत के लिहाज से यात्रा का मकसद पूरा होगा या नहीं, ये मैं अभी नहीं कह सकता।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा नेता इसकी शुरुआत से ही हमलावर रहे हैं। भाजपा नेताओं की टिप्पणियों के जवाब में कांग्रेस के नेता भी बयान देते रहते हैं। खुद राहुल गांधी ने एक साक्षात्कार के दौरान अपने पर की जा रही टिप्पणियों के जवाब में कहा कि  विरोधियों के दिल में डर बैठ गया है। उन्होंने आगे कहा कि वे हमारी यात्रा से नाखुश हैं इसलिए बयानबाजी करते रहते हैं।

बता दें कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी और 3 जनवरी को कश्मीरी गेट से फिर से शुरू होकर उत्तर-भारत में शेष यात्रा को पूरा करेगी। इस दौरान पंजाब और कश्मीर भी पहुंचेगी। ये दोनो राज्य संवेदनशील माने जाते हैं इसलिए राहुल गांधी की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए कांग्रेस की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिठ्ठी भी लिखी है। आपको ये भी बता दें कि जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती यात्रा में शामिल होंगे। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसMani Shankar Aiyarराहुल गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप