लाइव न्यूज़ :

आगामी चुनावों में बंगाल की जनता ममता बनर्जी को जवाब देगी: सिंधिया

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:00 IST

Open in App

भोपाल, 11 दिसंबर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पश्चिम बंगाल में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले की शुक्रवार को निंदा की। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अगले चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ कर इसका करारा जवाब देगी।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने नड्डा के काफिले पर बृहस्पतिवार को उस समय हमला किया था जब वह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने कोलकाता से डायमंड हार्बर जा रहे थे। इसमें भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई नेता घायल हो गए थे।

इस हमले को लेकर पूछे गये एक सवाल पर सिंधिया ने पत्रकारों से यहां कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को साफ तौर पर समझना चाहिये कि भाजपा न तो डरेगी और न ही झुकेगी। लोग इस सरकार को सत्ता से बाहर कर करार जवाब देंगे।’’

पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने की संभावना है।

सिंधिया ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘‘जो वीडियो हम सभी ने देखे हैं... बड़े-बड़े पत्थर, लाठी, डंडों के साथ वार किया गया है।’’

राज्यसभा सांसद सिंधिया शुक्रवार को भोपाल हवाई अड्डे पर आने के बाद मुलाकात के लिये सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आवास पर गये। इससे प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें शुरु हो गयी हैं।

भाजपा सूत्रों के अनुसार इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पार्टी के संयुक्त महासचिव हितानंद शर्मा भी शामिल हुए।

मध्यप्रदेश में पिछले माह हुए 28 सीटों के उपचुनाव में सत्तारुढ़ भाजपा ने 19 सीटें जीती थी। इनमें से 15 वह नेता जीते हैं जो सिंधिया के साथ मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारत अधिक खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'