लाइव न्यूज़ :

'ओवैसी जैसे लोग भारत में जिन्ना संस्कृति चाहते हैं', समान नागरिक संहिता को लेकर बोले उत्तराखंड के सीएम धामी

By रुस्तम राणा | Updated: July 1, 2023 21:08 IST

समान नागरिक संहिता पर सीएम धामी ने कहा, "यूसीसी कमेटी को काम करते हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है। कमेटी ने हमें 30 जून को सूचित किया कि उन्होंने मसौदा पूरा कर लिया है और अब इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।" 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम धामी ने कहा, यूसीसी कमेटी को काम करते हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया हैकमेटी ने हमें 30 जून को सूचित किया कि उन्होंने मसौदा पूरा कर लिया हैमुख्यमंत्री ने कहा, अब इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण बजट में 40 प्रतिशत की कटौती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाने के एक दिन बाद, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओवैसी पर निशाना साधा। पहाड़ी राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि औवैसी जैसे लोग जिन्ना की संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं। मीडिया से बात करते हुए, सीएम धामी ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत को दुनिया भर में पहचान मिल रही है।

इससे पहले शुक्रवार को ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि भारत में मुस्लिम, उच्च जाति (यूसी) के लोग हिंदू अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों से ज्यादा गरीब हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुसलमानों के बीच एक 'समूह' पसमांदा मुसलमानों को आगे नहीं बढ़ने देता, लेकिन सच्चाई यह है कि सभी मुसलमान गरीब हैं और यूसी मुसलमान ओबीसी हिंदुओं से भी ज्यादा गरीब हैं। वह सभी भारतीयों के प्रधान मंत्री हैं, फिर उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण बजट में 40% की कटौती क्यों की है? 

समान नागरिक संहिता पर सीएम धामी ने कहा, "यूसीसी कमेटी को काम करते हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है। कमेटी ने हमें 30 जून को सूचित किया कि उन्होंने मसौदा पूरा कर लिया है और अब इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।" 

इससे पहले एक ट्वीट में सीएम धामी ने कहा, ''राज्य की जनता से किए गए वादे के मुताबिक आज 30 जून को समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए गठित समिति ने अपना काम पूरा कर लिया है। देवभूमि उत्तराखंड में जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) लागू किया जाएगा।"

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीसमान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड)असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो