लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत का आरोप लगाते हुए लोगों ने किया हंगामा

By भाषा | Updated: April 8, 2021 23:25 IST

Open in App

उज्जैन (मप्र) आठ अप्रैल मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में मरीजों के परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीजों की मौत होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को हंगामा किया।

उज्जैन शहर के माधव नगर इलाके में स्थित सरकारी जिला अस्पताल में हंगामे के सवाल पर जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बुधवार रात को अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति एक सेकेंड के लिये भी बाधित नहीं हुयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ अस्पताल में कोविड-19 के 132 मरीज भर्ती हैं और इनमें से 80 प्रतिशत को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई है। ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी जरूर हुयी है लेकिन अलग-अलग जरिये से इसे उपलब्ध करा रहे हैं।’’

कलेक्टर ने कहा, ‘‘ किसी मरीज के परिजन को गलत जानकारी मिली होगी कि ऑक्सीजन की आपूर्ति समाप्त हो गयी है। तब से वहां हंगामा हो रहा है।’’

सिंह ने दावा किया कि दो मरीजों की मौत कल हुई और दो मरीजों की मौत आज हुयी है। और ये मरीज कोविड-19 से पीड़ित नहीं थे।

कलेक्टर ने कहा कि इतने बड़े अस्पताल में इतनी मौतें हर दिन होती हैं लेकिन ऑक्सीजन की कमी से ये मौतें हुई हैं यह पूरी तरह से गलत हैं।

मध्य प्रदेश में इन्दौर कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित जिला है और उज्जैन जिला इन्दौर से लगा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?