लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के डर से अपने हो रहे हैं पराए, बेगूसराय में दो मौत के बाद सहमे लोग शव छोड़कर भागे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2020 17:28 IST

बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल के सनहा उत्तर पंचायत की वार्ड नंबर 5 की निवासी एक महिला की मौत बेगूसराय सदर अस्पताल में हो गई। उसे गुरुवार को ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया था। सीओ जयकृष्ण प्रसाद के अनुसार, मृत महिला पूर्व से ही डायबेटिक एवं ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रस्त थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के डर से अपनों को हाथ नहीं लगा रहे लोग। बिहार में दो मौत के बाद सहमे लोग शव छोड़कर भागे।

पटना: कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ का आलम यह है कि अब अपने लोग भी बेगाने लगने लगे हैं। और तो और मरने के बाद शव को कंधा भी देने से भागने लगे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जब कोरोना के दो संदिग्धों की मौत के बाद उसके परिजन भी शव को छोड़कर भाग निकले। हालात ऐसे हैं कि दोनों शव अभी भी घर में रखे हुए हैं और कोई शव को उठाने के लिए तैयार नहीं है। इस घटना ने पूरे जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल के सनहा उत्तर पंचायत की वार्ड नंबर 5 की निवासी एक महिला की मौत बेगूसराय सदर अस्पताल में हो गई। उसे गुरुवार को ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया था। सीओ जयकृष्ण प्रसाद के अनुसार, मृत महिला पूर्व से ही डायबेटिक एवं ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रस्त थी। कोरोना वायरस के संदेह में उसकी जांच के लिए ब्लड सैम्पल पटना भेजा गया था। अभी जांच रिपोर्ट आई नहीं है। 

पहले केवल उसे आइसोलेशन की सलाह दी गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला का शव भी कल रात से सदर अस्पताल में पड़ा हुआ है। परिजन उसे भी हाथ नहीं लगा रहें। सुबह अस्पताल कर्मी शव लेकर मुंगेर घाट लेकर गए हुए हैं। लोगों ने बताया कि संदेह के आधार पर उसके परिवार के सदस्यों की जांच चल रही है।

वहीं, दूसरी घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला 19 मार्च को ही दिल्ली से आई थी। जिसकी मौत गांव में ही हो गई और उसका भी शव गांव में पड़ा हुआ है। परिवार से लेकर गांव वाले तक शव से दूर हैं। तीन दिन पहले ही इसकी जांच के लिए ब्लड सैंपल पटना भेजा गया था, जो अबतक नहीं आया था कि वो पॉजिटिव था या निगेटिव। 

उसके बाद उस मरीज को घर में ही क्वारंटाइन के लिए कहा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मरीज बछवाडा प्रखंड की रहने वाली थी। चिकित्सा पदाधिकारी राकेश कुमार के अनुसार सदर अस्पताल में सनहा उत्तर पंचायत की महिला (61) की मौत मामले में मृतक का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है। 

वर्तमान में उसके परिजनों को होम क्वारंटाइन में रखा गया था। उन्होंने कहा कि वैसे इस केस को हम लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मान कर अगली सतर्कता बरत रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। अब इस मामले में भी स्थानीय चौकीदार को अब उसका अंतिम संस्कार कराने का निर्देश दिया गया है। इस तरह से कोरोना के संदेह में अब अपने भी शव को हांथ लगाने से डरने लगे हैं। ऐसे में सरकारी स्तर पर दोनों शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?