लाइव न्यूज़ :

पेगासस स्पाईवेयरः कांग्रेस ने किया राजभवन मार्च, पुलिस के साथ झड़प, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2021 20:51 IST

कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उनकी पुलिस के साथ हल्की झड़प हो गई. काफी देर तक वहां अफरातफरी की स्थिति रही.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश अध्‍यक्ष डा. मदन मोहन झा के नेतृत्‍व में पांच सदस्‍यीय टीम ज्ञापन सौंपने के लिए राजभवन गई.राष्‍ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा. इस मामले की निष्‍पक्ष जांच की मांग की गई.राजभवन मार्च को लेकर कांग्रेस ने पूर्व से अपना कार्यक्रम बना रखा था.

पटनाः बिहार की सियासत में भी पेगासस जासूसी मामले ने गर्मी ला दी है. इस मामले को लेकर हमलावर हुई कांग्रेस के द्वारा आज राजधानी पटना में राजभवन मार्च निकाला गया.

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को राजभवन जाने से पहले ही पुलिस ने उनको बेली रोड पर रोक दिया. इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उनकी पुलिस के साथ हल्की झड़प हो गई. काफी देर तक वहां अफरातफरी की स्थिति रही. लेकिन पुलिस ने उन्‍हें आगे नहीं बढ़ने दिया. इसके बाद प्रदेश अध्‍यक्ष डा. मदन मोहन झा के नेतृत्‍व में पांच सदस्‍यीय टीम ज्ञापन सौंपने के लिए राजभवन गई.

वहां राष्‍ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा. इस मामले की निष्‍पक्ष जांच की मांग की गई. दरअसल, राजभवन मार्च को लेकर कांग्रेस ने पूर्व से अपना कार्यक्रम बना रखा था. यही कारण था कि बहुत दिनों के बाद पटना की सड़कों इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिखे. इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया. लेकिन, प्रशासन ने इस मार्च पर रोक लगा दी.

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बातों को न्ही मानकर बैरकेटिंग को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. जिसको लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प और हाथापाई भी हुई. कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने राजभवन मार्च के दौरान गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग भी की.

वहीं, इस मौके पर मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि राहुल गांधी की जासूसी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की और कहा कि आज पूरे देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है. उन्होंने कहा कि सरकार फोन टैपिंग कर निंदनीय काम किया है.

सरकार पहले राहुल गांधी को ही अपना निशाना बनाया करती थी. लेकिन अब उनके ही दल और घटक दल के लोगों की जासूसी की जा रही है. केंद्र की मोदी सरकार यह सब विकास के मुद्दे से ध्‍यान भटकाने के लिए कर रही है. इसे किसी भी हाल में स्‍वीकार नहीं किया जाएगा. झा ने गृहमंत्री के इस्‍तीफे की मांग करते हुए कहा कि देश में तानाशाही नहीं चलेगी.

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील