लाइव न्यूज़ :

द्रमुक ने करुणानिधि की पहली पुण्यतिथि पर निकाला शांति मार्च, वरिष्ठ नेताओं सहित हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

By भाषा | Updated: August 7, 2019 16:13 IST

द्रमुक अध्यक्ष के भाई और पार्टी से निष्कासित एमके अलागिरी परिवार सहित अलग से करुणानिधि की समाधि पर गए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

Open in App
ठळक मुद्देद्रमुक कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष एमके स्टालिन के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी के दिवंगत नेता एम करुणानिधि की पहली पुण्यतिथि पर शांति मार्च निकाला। रैली अन्ना सलाई से शुरू हुई और मरीना बीच के कामराज सलाई स्थित करणानिधि समाधि तक गई।

द्रमुक कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष एमके स्टालिन के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी के दिवंगत नेता एम करुणानिधि की पहली पुण्यतिथि पर शांति मार्च निकाला। रैली अन्ना सलाई से शुरू हुई और मरीना बीच के कामराज सलाई स्थित करणानिधि समाधि तक गई। यह दूरी करीब एक किलोमीटर है और इसमें द्रमुक के वरिष्ठ नेताओं सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।इनमें वरिष्ठ नेताओं में दुरईमुरूगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री टीआर बालू, दयानिधि मारन, लोकसभा सांसद कनिमोई, तमिझाची थंगपांडियन शामिल हैं। स्टालिन ने करुणानिधि की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और परिसर में वृक्षारोपण किया।उन्होंने नजदीक ही स्थित द्रमुक संस्थापक सीएन अन्नादुरई की समाधि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। तमिलनाडु में द्रमुक की विभिन्न इकाइयां भी करुणानिधि की पहली पुण्यतिधि के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा द्रमुक के संगठन ‘मुरासोली’ के परिसर में दिन में करुणानिधि की प्रतिमा का भी अनावरण करने का कार्यक्रम है। करुणानिधि की पुण्यतिथि से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए ममता मंगलवार को ही चेन्नई पहुंच चुकी थीं।द्रमुक अध्यक्ष के भाई और पार्टी से निष्कासित एमके अलागिरी परिवार सहित अलग से करुणानिधि की समाधि पर गए और श्रद्धांजलि अर्पित की। अलागिरी को पांच साल पहले पार्टी से निकाल दिया गया था और पिछले साल सितंबर में पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रैली आयोजित की थी। 

टॅग्स :डीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया