लाइव न्यूज़ :

PDS scam Chhattisgarh: ईडी ने कहा-पीडीएस घोटाले में दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ मामले को कमजोर किया गया

By उस्मान | Updated: October 1, 2021 07:25 IST

ईडी ने दो आईएएस अधिकारियों को दी गई अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की है और कहा है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय इस बात पर विचार करने में विफल रहा

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने दो आईएएस अधिकारियों को दी गई अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग कीरायपुर ‍में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उच्चतम न्यायालय से कहा है कि जांच से पता चला है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्यों और एक शीर्ष विधि अधिकारी ने कई करोड़ के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपी दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के खिलाफ मामले को कमजोर किया है।

ईडी ने दो आईएएस अधिकारियों को दी गई अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की है और कहा है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय इस बात पर विचार करने में विफल रहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू-एसीबी) ने राज्य सार्वजनिक वितरण निगम, रायपुर ‍में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी ।

जांच एजेंसी ने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है और आयकर विभाग द्वारा जब्त किए गए मोबाइल फोन में मिले बातचीत के संदेशों को जमा किया है जिनसे पता चलता है कि दोनों मुख्य आरोपियों अनिल कुमार टुटेजा और आलोक शुक्ला (भ्रष्टाचार के आरोप का सामना कर रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी) ने अभियोजन एजेंसी ईओडब्ल्यू-एसीबी, छत्तीसगढ़ के प्रमुखों, उच्च न्यायालय में एक बहुत वरिष्ठ विधि अधिकारी, एसआईटी के सदस्यों के साथ मिलकर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से भ्रष्टाचार के मामले को कमजोर किया है।  

टॅग्स :PDSभूपेश बघेलBhupesh Baghel
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए