कांग्रेसी नेता पवन दुबे ने अश्लील वीडियो शेयर कर लिखा-370 हटने के बाद आया पहला रुझान, महिला नेताओं ने की शिकायत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 10, 2019 09:44 AM2019-08-10T09:44:19+5:302019-08-10T09:44:19+5:30

गौरेला पुलिस ने आरोपी पवन दुबे के खिलाफ धारा 292 और आइटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया। गुरूवार को पुलिस ने आरोपी पवन दुबे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया...

Pawan Dubey Congress leader from Chhattisgarh Bilaspur arrested on charges of sharing an obscene video WhatsApp grou | कांग्रेसी नेता पवन दुबे ने अश्लील वीडियो शेयर कर लिखा-370 हटने के बाद आया पहला रुझान, महिला नेताओं ने की शिकायत

फोटो क्रेडिट: ANI

Highlightsपवन दुबे ने एक युवती का अश्लील वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया था।वीडियो देखते ही महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई।

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस नेता के अरेस्ट होने की खबर है। पवन दुबे नाम के कांग्रेसी नेता पर अश्लील वीडियो शेयर करने का आरोप लगा है। पार्टी की ही स्थानीय महिला नेताओं की पवन की शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन ने व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो शेयर किया।

मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक वाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें महिला नेताओं के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी जुड़े हुए हैं। बीते दिनों कांग्रेस के जिला संयुक्त सचिव पवन दुबे ने एक युवती का अश्लील वीडियो इस ग्रुप में शेयर कर दिया जिसमें लिखा था ''अनुच्छेद 370 हटने के बाद आया पहला रुझान।''

वीडियो देखते ही महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई और आरोपी पवन दुबे का वीडियो हटाकर वाट्सएप ग्रुप में माफी मांगने को कहा। दुबे द्वारा वीडियो नहीं हटाने और माफ़ी नहीं मांगने पर कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सहित अनेक महिला नेताओं ने मामले की शिकायत गौरेला थाने में दर्ज करा दी।

गौरेला पुलिस ने आरोपी पवन दुबे के खिलाफ धारा 292 और आइटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया। गुरूवार को पुलिस ने आरोपी पवन दुबे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Web Title: Pawan Dubey Congress leader from Chhattisgarh Bilaspur arrested on charges of sharing an obscene video WhatsApp grou

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे