लाइव न्यूज़ :

Patra Chawl land scam case: शिवसेना सांसद राउत के घर मिले 11.50 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, ईडी ने किया खुलासा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 31, 2022 19:59 IST

Patra Chawl land scam case:शिवसेना नेता संजय राउत के वकील विक्रांत सबने ने मुंबई में कहा कि उन्होंने (ईडी) प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट सीज किया है, जो उन्हें महत्वपूर्ण लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपात्रा चॉल से संबंधित कोई डॉक्यूमेंट नहीं लिया है। करीब 9 घंटे के बाद शिवसेना नेता को हिरासत में लिया गया।महाराष्ट्र और शिवसेना कमजोर नहीं होगी।

मुंबईः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना के सांसद संजय राउत के आवास से 11.50 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की है। ईडी की एक टीम ने धनशोधन से संबंधित मामले की जांच के सिलसिले में रविवार को राउत के घर पर छापेमारी की है।

शिवसेना नेता संजय राउत के वकील विक्रांत सबने ने मुंबई में कहा कि उन्होंने (ईडी) प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट सीज किया है, जो उन्हें महत्वपूर्ण लगे हैं। लेकिन उन्होंने पात्रा चॉल से संबंधित कोई डॉक्यूमेंट नहीं लिया है। करीब 9 घंटे के बाद शिवसेना नेता को हिरासत में लिया गया।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मेरे खिलाफ झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत लोगों को मार-पीटकर बनाए जा रहे हैं। ये सिर्फ महाराष्ट्र और शिवसेना को कमजोर करने के लिए है लेकिन महाराष्ट्र और शिवसेना कमजोर नहीं होगी। संजय राउत झुकेगा नहीं और पार्टी भी नहीं छोड़ेगा।

राउत ने रविवार को दक्षिण मुंबई में स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में प्रवेश करने से पहले कहा कि वह झुकेंगे नहीं और न ही पार्टी छोड़ेंगे। राउत को भांडुप में उनके घर से ईडी कार्यालय ले जाया गया, जिसके बाहर उन्होंने कहा, ''वे (ईडी) मुझे गिरफ्तार करने जा रहे हैं। मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूं।'' उन्होंने कहा, ''झुकूंगा नहीं।''

ईडी ने राउत के खिलाफ कई समन जारी करने के बाद यह कार्रवाई की है। आखिरी समन 27 जुलाई को भेजा गया था। ईडी ने राउत को मुंबई की एक 'चॉल' के पुनर्विकास और उनकी पत्नी व 'सहयोगियों' से संबंधित लेनदेन में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था।

रविवार सुबह सात बजे ईडी के अधिकारी सीआरपीएफ कर्मियों के साथ राउत के घर पहुंचे और छापेमारी शुरू की। शाम पांच बजे ईडी कार्यालय लाए जाने के कुछ देर बाद राज्यसभा सदस्य राउत ने कोई भी गलत काम करने से इनकार किया और आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध के चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। राउत ने ईडी की कार्रवाई के कुछ देर बाद ट्वीट किया, 'मैं बाला साहेब ठाकरे की कसम खाता हूं मैंने कोई घोटाला नहीं किया। मैं मर जाउंगा, लेकिन शिवसेना नहीं छोड़ूंगा'

टॅग्स :संजय राउतप्रवर्तन निदेशालयशिव सेनाउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेमहाराष्ट्रमुंबईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव