लाइव न्यूज़ :

पटनायक का प्रधानमंत्री से केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर मांगा गया शुल्क माफ करने का अनुरोध

By भाषा | Updated: April 29, 2021 19:18 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 अप्रैल ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में वामपंथी उग्रवाद से निपटने के लिये केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर लगने वाला शुल्क माफ करने की मांग की।

पटनायक ने प्रधानमंत्री को यह पत्र केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एक अक्टूबर 2020 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती के लिये 4562.23 करोड़ रुपये का भुगतान करने का अनुरोध करने के बाद लिखा है।

पटनायक ने पत्र में लिखा है, ‘‘वामपंथी उग्रवाद एक राष्ट्रीय मुद्दा है और राष्ट्र की अखंडता के लिये गंभीर आंतरिक सुरक्षा खतरा है। इस बड़ी चुनौती का समाधान भारत सरकार और राज्य सरकारों को संयुक्त रूप से मिलकर करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा ओडिशा सरकार मुश्किल वित्तीय हालत में भी अपने अल्प संसाधनों से सुरक्षा बलों के गठन और उनकी तैनाती पर खर्च करने में अग्रसक्रिय रही है।’’

राज्य ने इससे पहले 2015 में केंद्र से शुल्क पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था, लेकिन उसने स्पष्ट किया था कि सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की पूर्व में मंजूरी के बावजूद उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष श्रेणी वाले कुछ राज्यों को छोड़कर अन्य को सीएपीएफ की तैनाती का पूरा खर्च वहन करना पड़ता है।

पटनायक ने यह भी कहा कि वामपंथी उग्रवाद से मुकाबला करने के लिये राज्य पुलिस की तकरीबन 15 बटालियनों का गठन किया गया है तथा पुलिस कैडर में 30 हजार पद सृजित किये गए हैं और विशेष प्रशिक्षण केंद्रों की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे एकबार फिर मामले पर पुनर्विचार करने और गृह मंत्रालय को ओडिशा में केंद्रीय बलों की तैनाती के बदले में मांगा गया शुल्क माफ करने का निर्देश देने का अनुरोध करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी