लाइव न्यूज़ :

शाम 7:10 की फ्लाइट से दिल्ली गए लालू यादव?, कई बीमारी से जूझ रहे राजद प्रमुख

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2025 20:27 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव का ब्लड प्रेशर लो हो गया है और शुगर बढ़ गया है। इसके कारण उनकी परेशानी बढ़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देपिता लालू प्रसाद यादव के हाथ और कंधे में जख्म हो गया है।आज दिल्ली ले जाना था, लेकिन अचानक बीपी लो हो गया। बताया जाता है कि बीपी 34/44 हो गया था।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पटना के राजा बाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया। उन्हें शाम 7:10 की नॉर्मल फ्लाइट से दिल्ली ले जाया गया। उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी साथ गई हैं। वहीं, तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लालू जी कलेजा वाला आदमी हैं। बहुत हिम्मत वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि पिता लालू प्रसाद यादव के हाथ और कंधे में जख्म हो गया है।

उन्हें आज दिल्ली ले जाना था, लेकिन अचानक बीपी लो हो गया। बताया जाता है कि बीपी 34/44 हो गया था। जिसके बाद चेकअप के लिए उन्हें पारस हॉस्पिटल लाया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव का ब्लड प्रेशर लो हो गया है और शुगर बढ़ गया है। इसके कारण उनकी परेशानी बढ़ी है।

उनकी पिछले दो दिनों से तबीयत बिगड़ी हुई है। घर पर ही डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन आज जब उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें उपचार के लिए पटना से दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरु की गई। लेकिन अचानक बीपी लो हो जाने से पटना के अस्पताल में भर्ती कराना पडा।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?