लाइव न्यूज़ :

Patna ISKCON: विवादित वीडियो सामने?, समिति का गठन, इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास पर यौन शोषण का आरोप!

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2024 15:59 IST

Patna ISKCON: पूर्वी प्रक्षेत्र के इस्कॉन के चार वरिष्ठ सदस्यों का एक दल मामले की जांच कर रहा है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप यादव ने कृष्ण कृपा दास पर यौन शोषण का आरोप लगाया।वीडियो की पुष्टि नहीं किया जा सकता है।मंदिर अध्यक्ष एवं कुछ भक्तों के द्वारा किया गया है।

Patna ISKCON: पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के द्वारा पटना के इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास पर यौन शोषण का आरोप लगाए जाने पर इस्कॉन मंदिर प्रबंधन को बचाव में आगे आना पडा है। इसको लेकर इस्कॉन के ईस्टर्न डिविजनल काउंसिल के निदेशक (कम्युनिकेशन) कृष्ण दास ने कहा कि विगत रविवार को इस्कॉन पटना में कुछ विवादित वीडियो सामने आया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्वी प्रक्षेत्र के इस्कॉन के चार वरिष्ठ सदस्यों का एक दल मामले की जांच कर रहा है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है तेजप्रताप यादव ने कृष्ण कृपा दास पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए अपने एक्स अकाउंट पर इससे जुड़ा एक पुराना वीडियो भी साझा किया है। तेज प्रताप ने इस आरोप के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें बच्चों के साथ शोषण करते देखा जा रहा है। हालांकि, उस वीडियो की पुष्टि नहीं किया जा सकता है।

इसके साथ ही कुछ दिन पूर्व इस्कॉन मंदिर में दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना की निंदा करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। भक्तों की श्रद्धा एवं गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम मंदिर अध्यक्ष एवं कुछ भक्तों के द्वारा किया गया है।

तेज प्रताप ने कहा है कि मैंने पूर्व में भी मंदिर में चल रहे घिनौने कृत्य का खुलासा किया था जो आज सार्वजनिक रूप से सबके सामने आ गया है। अगर पूर्व में मेरी बातों को गंभीरता से लिया गया होता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती।

नाबालिग बच्चों के साथ शोषण एवं यहां चल रहे काले कारनामों की एक लंबी सूची है, जिसके आरोपित इस्कॉन पटना के अध्यक्ष एवं अन्य कई लोगों का अब पर्दाफाश हो चुका है। तेज प्रताप ने कहा कि हालांकि अभी भी इसे दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन मैं इस पर लगातार आवाज उठाता रहूंगा।

टॅग्स :पटनाबिहारतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?