लाइव न्यूज़ :

बिहार में आर्मी के जवान ने पत्नी और साली को मारी गोली, खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 08:06 IST

विष्णु गुजरात में तैनात था. खुशबू की दस दिन पहले ही शादी हुई थी. पुलिस के मुताबिक गुजरात में पदस्थापित भोजपुर के लालगंज तरारी के रहने वाले सेना के जवान विष्णु शर्मा डेंगू से पीडि़त था.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक सेना के जवान विष्णु शर्मा डेंगू से पीडि़त था.गुजरात में पदस्थापित भोजपुर के लालगंज तरारी का रहने वाले था सेना का जवान.

लोस सेवा बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा के रानीतलाब इलाके में आज सुबह सेना के एक जवान ने आपसी विवाद में पहले पत्नी और साली की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के लालगंज गांव निवासी सेना के जवान विष्णु शर्मा, उसकी पत्नी दामिनी और साली खुशबू के रूप में हुई है. विष्णु गुजरात में तैनात था. खुशबू की दस दिन पहले ही शादी हुई थी. पुलिस के मुताबिक गुजरात में पदस्थापित भोजपुर के लालगंज तरारी के रहने वाले सेना के जवान विष्णु शर्मा डेंगू से पीडि़त था.

बीमारी की जांच कराने वह आज अपनी ससुराल से पत्नी, साली और और अपने दो बच्चों को लेकर कार से पटना एम्स आ रहा था. गाड़ी ड्राइवर चला रहा था. ड्राइवर मिथिलेश ठाकुर ने बताया पटना आते समय आर्मी जवान का पत्नी और साली से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. तीनों आपस में बहस करने लगे. विवाद के बाद पटना के सैदाबाद इलाके पहुंचते ही अचानक चलती हुई कार में विष्णु ने लाइसेंसी पिस्टल से अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी. जवान ने पहली गोली साली को और दूसरी पत्नी को मारी. इसके बाद स्वयं को भी उसी से उड़ा लिया. वारदात के बाद ड्राइवर ने कार रोक दी और शोर करना शुरू कर दिया.

आवाज सुनकर आसपास के लोग कार के पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. घायलों को तुरंत ले जाया गया, जहां तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डीएसपी मनोज पांडे ने बताया कि ड्राइवर से पूछताछ चल रही है. मृतक के दोनों बच्चे सुरक्षित हैं. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर मौके से पिस्टल भी बिरामद कर ली है.

टॅग्स :पटनाक्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर