लाइव न्यूज़ :

'क्या पापड़ी चाट बना रहे हैं?', कम समय में बिल पास करवाने पर डेरेक का सरकार से सवाल

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 2, 2021 12:44 IST

यह पहली बार नहीं है जब डेरेक ओ'ब्रायन ने इस मामले में सरकार की आलोचना की हो, 2019 में भी उन्होंने ट्रिपल तलाक बिल को जल्दबाजी में पास करने का सरकार पर आरोप लगाया था. उस वक्त ओ'ब्रायन ने पूछा था 'क्या हम पिज्जा डिलीवर कर रहे हैं ?'

Open in App
ठळक मुद्दे ओ'ब्रायन ने सरकार से पूछा, 'क्या आप पापड़ी चाट बना रहे हो?' इससे पहले भी पूछ चुके हैं ऐसा सवालपेगासस मुद्दे पर संसद में लगातार हंगामा

तृणमूल सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने सरकार पर जल्दबाजी में बिल पास करने का आरोप लगाया. डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, 'इस सत्र में सरकार ने हर बिल पास करने के लिए औसतन 7 मिनट का समय लिया'. ओ'ब्रायन ने ट्वीटर पर लिखा, 'पहले 10 दिनों में, सरकार ने प्रति बिल सात मिनट से कम के औसत समय में 12 बिलों को पारित किया.'

उन्होंने व्यंगात्मक शैली में पूछा, 'सरकार, क्या पापड़ी चाट बना रही है?' 

सबसे जल्दी नारियल विकास बोर्ड विधेयक, एक मिनट में पारित कर दिया गया जबकि 14 मिनट का सबसे ज्यादा वक्त भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण विधेयक पास होने में लगा.

टीएमसी सांसद ने सरकार पर "संसद की पवित्रता" का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी विधेयक को हंगामे के बीच पास करा लेना चाहती है. 

इससे पहले भी पूछ चुके हैं ऐसा सवाल

यह पहली बार नहीं है जब डेरेक ओ'ब्रायन ने इस मामले में सरकार की आलोचना की हो, 2019 में भी उन्होंने ट्रिपल तलाक बिल को जल्दबाजी में पास करने का सरकार पर आरोप लगाया था. उस वक्त ओ'ब्रायन ने पूछा था 'क्या हम पिज्जा डिलीवर कर रहे हैं ?'

पेगासस मुद्दे पर संसद में लगातार हंगामा

पेगासस जासूसी कांड को लेकर संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा हैं। विपक्ष का आरोप हैं कि सरकार पेगासस मामले में जांच से बच रही है जबकि सरकार का कहना है कि इस मामले में बिना किसी आधार के जांच नहीं की जा सकती।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रमोदीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट