लाइव न्यूज़ :

सड़क पर वही जानवर मरता है, जो फैसला नहीं कर पाता किधर जाएं; भतीजे चिराग को लेकर बोले पशुपति पारस- उसकी भी वही स्थिति

By अनिल शर्मा | Updated: April 12, 2023 10:49 IST

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान की विरासत की लड़ाई को लेकर चाचा-भतीजे में जुबानी जंग लगातार जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपशुपति पारस ने भतीजे चिराग पासवान पर एक बार तीखा हमला बोला है।पशुपति ने कहा कि पहले वह तय करे कि किस गठबंधन में है?पशुपति ने कहा- नीतीश कुमार को जेल भेजने की बात करने वाले मुख्यमंत्री का पैर छूते हैं, आखिर ये कैसी राजनीति है।

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान की विरासत की लड़ाई को लेकर चाचा-भतीजे में जुबानी जंग लगातार जारी है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने भतीजे चिराग पासवान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले वह तय करें कि किस गठबंधन में हैं। 

पशुपति पारस ने सड़क पर मरने वाले जानवर की मिसाल देते हुए कहा कि उनके बड़े भाई रामविलास पासवान कहा करते थे कि सड़क पर वही जानवर मरता है, जो डिसीजन नहीं कर पाता है कि पूरब जाएं कि पश्चिम जाएं। उसकी स्थिति भी वही है।

केंद्रीय मंत्री पशुपति ने कहा कि पहले उससे पूछिए की वे (चिराग पासवान) कौन से गठबंधन में हैं? वे पहले फैसला करें कि वे NDA में हैं या RJD गठबंधन में हैं? रालोजपा अध्यक्ष ने कहा, 'चिराग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते रहते हैं लेकिन राजद प्रमुख लालू यादव की इफ्तार पार्टी में शरीक होते हैं। नीतीश कुमार को जेल भेजने की बात करने वाले मुख्यमंत्री का पैर छूते हैं, आखिर ये कैसी राजनीति है।'

इससे पहले पशुपति पारस ने कहा था कि चिराग से उनका खून का रिश्ता नहीं है। पशुपति ने यह बात चिराग के उस बयान के संबंध में कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि चाचा पशुपति उनके लिए चुनौती नहीं है। पशुपति ने कहा था- हमारा भतीजा क्यों कहता है जी? जब उसने कह दिया कि उसका खून अलग है और मेरा खून अलग है तो फिर वह मेरा भतीजा कैसे हो गया।

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने पिछले साल कहा था कि उनके लिए किसी भी ऐसे गठबंधन में शामिल होना असंभव होगा जिसमें वह (पशुपति) होंगे। पारस इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में मंत्री हैं। चिराग ने उक्त बातें उस सवाल के जवाब में कही थी कि क्या वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार विरोध करने की वजह से राजग से बाहर आने के बाद फिर उसी गठबंधन में ‘‘वापसी’’ कर सकते हैं।   

गौरतलब है कि बिहार में रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी लोजपा दो हिस्सों में बंट गई थी। एक हिस्सा रालोजपा चाचा पशुपति कुमार पारस तो दूसरा हिस्सा लोजपा (रामविलास) के रूप में बेटे चिराग पासवान को मिला।

टॅग्स :Pashupati Kumar ParasChirag Paswan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारतमिशन बिहार पर बीजेपी?, नीतीश कुमार का “दिल्ली प्लान” तैयार, 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं जदयू प्रमुख?, 19 साल से मुख्यमंत्री?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?