लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले पर परवेज मुशर्रफ ने उगला जहर, कहा- भारत को सबक सिखाना जरूरी था

By विकास कुमार | Updated: February 20, 2019 20:10 IST

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति बेनजीर भुट्टो की हत्या का आरोप भी मुशर्रफ पर ही लगा था और इसके अलावा 2007 में लाल मस्जिद कांड में उनकी भागीदारी रही है जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी फौज को लाल मस्जिद में कारवाई करने का आदेश दिया था जिसमें 100 से ज्यादा आम नागरिक और आतंकवादी मारे गए थे.

Open in App
ठळक मुद्देमुशर्रफ ने हाफिज सईद और मसूद अजहर को मुजाहिद्दीन कहा है.परवेज मुशर्रफ ने भारत को सबक सिखाने की बात कही है.

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पुलवामा हमले को लेकर कहा है कि भारत को सबक सिखाना जरूरी था. उन्होंने आगे कहा कि भारत को कश्मीर मुद्दे को सुलझाना होगा नहीं तो ऐसे हमले होते रहेंगे. मुशर्रफ ने कहा है कि भारत ने खेल, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजनीति का समावेश किया है. 

आजतक चैनल से बातचीत करते हुए मुशर्रफ ने कहा है कि 2002 में पाकिस्तान और भारत के बीच 10 महीने तक युद्ध की स्थिति बन गई थी. मुशर्रफ ने कहा, "पाकिस्तान को सबक सिखने की जरूरत नहीं बल्कि भारत को सबक सिखने की जरूरत है. भारत जैसा बड़ा लोकतंत्र छोटा दिल दिखा रहा है." 

परवेज मुशर्रफ के सेना प्रमुख रहते ही पाकिस्तान और भारत के बीच कारगिल युद्ध हुआ था, जिसमें पाकिस्तान की बुरी तरह हार हुई थी. मुशर्रफ ने बातचीत के दौरान मसूद अजहर और हाफिज सईद को मुजाहिद्दीन कहा है. 

मुशर्रफ फिलहाल दुबई में हैं और उन्हें पाकिस्तानी कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा है. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति बेनजीर भुट्टो की हत्या का आरोप भी मुशर्रफ पर ही लगा था और इसके अलावा 2007 में लाल मस्जिद कांड में उन्हें भागीदारी रही है जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी फौज को लाल मस्जिद में कारवाई करने का आदेश दिया था जिसमें 100 से ज्यादा आम नागरिक और आतंकवादी मारे गए थे. 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?