लाइव न्यूज़ :

दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर इनकम टैक्स के छापे के बाद केजरीवाल-गहलोत का मोदी सरकार पर निशाना, संसद में भी हंगामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2021 13:19 IST

दैनिक भास्कर के दफ्तरों पर हुए छापे का असर गुरुवार को संसद में भी दिखा। इसे लेकर हंगामा हुआ। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देदैनिक भास्कर अखबार के दफ्तरों पर छापे की खबर पर गुरुवार को संसद में हंगामादिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भास्कर और भारत समाचार पर छापों को मीडिया को डराने का प्रयास करार दियावहीं अशोक गहलोत ने कहा- ये भाजपा की फासीवादी मानसिकता है

देश के कई प्रदेशों स्थित दैनिक भास्कर अखबार के दफ्तरों पर छापे की खबर पर गुरुवार को संसद के मानसूत्र में जमकर हंगामा हुआ और दोनों सदन दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिये गये। गुरुवार को सुबह जयपुर, भोपाल और नोएडा इत्यादि भास्कर के दफ्तरों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की।

मीडिया रपट के मुताबिक भास्कर पर कर चोरी का आरोप है। गुरुवार को ही यूपी के स्थानीय टीवी चैनल भारत समाचार के दफ्तर पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा। 

आयकर विभाग ने भारत समाचार के प्रधान सम्पादक ब्रजेश मिश्र और यूपी प्रमुख वीरेंद्र सिंह के घर पर भी छापेमारी की। अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि इन छापों में आयकर विभाग को क्या मिला। भास्कर की तरफ से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

दो प्रमुख मीडिया संस्थानों पर छापे के बाद सोशलमीडिया पर विपक्षी नेताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार पर मीडिया के दमन का आरोप लगाया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भास्कर पर छापे को दमनात्मक कार्रवाई बताया।

सीएम अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट किया, "दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है। उनका संदेश साफ़ है- जो भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ बोलेगा, उसे बख्शेंगे नहीं।ऐसी सोच बेहद ख़तरनाक है।सभी को इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठानी चाहिए. ये छापे तुरंत बंद किए जायें और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, "दैनिक भास्कर अखबार और भारत समाचार न्यूज़ चैनल के कार्यालयों पर इनकम टैक्स का छापा मीडिया को दबाने का एक प्रयास है। मोदी सरकार अपनी रत्तीभर आलोचना भी बर्दाश्त नहीं कर सकती है। यह भाजपा की फासीवादी मानसिकता है जो लोकतंत्र में सच्चाई का आइना देखना भी पसंद नहीं करती है।"

अशोक गहलोत ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "ऐसी कार्रवाई कर मोदी सरकार मीडिया को दबाकर संदेश देना चाहती है कि यदि गोदी मीडिया नहीं बनेंगे तो आवाज कुचल दी जाएगी।"

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भास्कर को कोरोना महामारी के दौरान सरकार की बदइंतजामी की पोल खोलने की सजा दी जा रही है। 

जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "दैनिक भास्कर ने अपनी रपटों द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान मोदी सरकार की व्यापक बदइंतजामी की पोल खोली थी जिसकी वो कीमत चुका रहा है... यह अघोषित आपातकाल है, जैसा अरुण शौरी ने कहा था, यह आपातकाल का मॉडिफाइड संस्करण है.."

 

टॅग्स :दैनिक भास्करअरविंद केजरीवालसंसद मॉनसून सत्रअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर