लाइव न्यूज़ :

Parliament security breach: 13 दिसंबर ही क्यों, संसद सुरक्षा में चूक, 6 लोग शामिल, 4 अरेस्ट और 2 की तलाश तेज, जानें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2023 18:17 IST

Parliament security breach: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में पुलिस सूत्रों ने कहा कि सभी 6 संदिग्ध गुरुग्राम में ठहरे थे और एक-दूसरे को जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद भवन की सुरक्षा तोड़ने वाले आरोपी हैं। सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल शिंदे है।निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

Parliament security breach: संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर सरकार ने जांच तेज कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने एक्शन में है। आधिकारिक सूत्र ने कहा कि पुलिस को संसद की सुरक्षा चूक में 6 लोगों के शामिल होने का संदेह है। 4 गिरफ्तार हुए और 2 अन्य की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के पास से कोई मोबाइल फोन नहीं मिला, पूछताछ जारी है।

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में पुलिस सूत्रों ने कहा कि सभी 6 संदिग्ध गुरुग्राम में ठहरे थे और एक-दूसरे को जानते हैं। संसद भवन की सुरक्षा तोड़ने वाले आरोपी हैं। सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल शिंदे है। नीलम और शिंदे बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हमला हुआ था और देश उन शहीदों को नमन कर रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के भीतर दो लोगों के कूदने की घटना को गंभीर करार देते हुए बुधवार को कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जा रही है जिसके निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। सदन में यह भी कहा कि संसद की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा होगी तथा सभी दलों के नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार भी किए जाएंगे।

बिरला ने लोकसभा में कूदने वाले दोनों व्यक्तियों को रोकने और दबोचने में मुस्तैदी एवं निडरता दिखाने के लिए सांसदों, सुरक्षाकर्मियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने अपराह्न चार बजे सदन की कार्यवाही बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। बिरला ने लोकसभा में सदस्यों से कहा, ‘‘आज जो आज घटना घटी है वह हम सबके लिए चिंता का विषय है। यह गंभीर घटना भी है।

हमारे सांसदों, सुरक्षाकर्मियों, मार्शलों, चैम्बर स्टॉफ ने जिस तरह से मुस्तैदी और निडरता के साथ उनको (कूदने वालों को) दबोचा, मैं उसके लिए उन सबको बधाई देता हूं।’’ उन्होंने कहा , ‘‘आज के दिन ही 2001 में इसी तरह से हमारे केंद्रीय सुरक्षा बल, संसद सुरक्षा बल, अन्य लोगों ने उस हमले को विफल किया था।

आज घटना को विफल करने के लिए हमने जो सामूहिक प्रयास किया है उसके लिए सदन को बधाई देता हूं।’’ लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को बताया, ‘‘हम इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर रहे हैं। जांच के उपरांत जो निष्कर्ष निकलेंगे, उनके अनुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जाएगी। सभी दलों के नेताओं और सांसदों ने ऐसा आग्रह भी किया है।’’

बिरला ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में क्या-क्या सुधार हो सकता है, उस पर सभी दलों के नेताओं के सुझाव के आधार पर कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम सब इस बात पर एकमत हैं कि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। इसी तरह हम देशहित में अपने कर्तव्य को निभाते रहेंगे।’’

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग अचानक सदन के भीतर कूद गए और केन के जरिये धुआं फैला दिया। इसके तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया। सदन में करीब एक बजे शून्यकाल के दौरान यह घटना घटी।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसंसददिल्ली पुलिसनरेंद्र मोदीओम बिरलाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?