लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की हिंसा को लेकर लोकसभा में दूसरे दिन भी हुआ हंगामा, हाथापाई होते-होते बची

By शीलेष शर्मा | Updated: March 3, 2020 19:04 IST

लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने उनको चेतावनी दी लेकिन उनकी चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ. खींच से भरे विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी को तेज किया तथा कागज फाड़कर टेबिल पर फैंकने लगे.

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में आज दूसरे दिन भी हंगामे के साथ-साथ आपसी भिड़त की नौबत आ गईलोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को विधेयक पेश करने के लिए कह दिया.

लोकसभा में दिल्ली की हिंसा को लेकर आज दूसरे दिन भी हंगामे के साथ-साथ आपसी भिड़त की नौबत आ गई. यह हालात उस समय पैदा हुए जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला विपक्ष की मांग को नजरंदाज कर सदन चलाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने पहले सदन के पटल पर दस्तावेजों को रखवाया जिस पर विपक्ष खामोश रहा, लेकिन उसके बाद जैसे ही विपक्ष ने अपनी आवाज़ उठाई लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को विधेयक पेश करने के लिए कह दिया.

समूचा विपक्ष पहले अपने स्थान से नारेबाजी कर रहा था और सदन में दिल्ली की हिंसा पर चर्चा की मांग के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह की इस्तीफे की भी आवाज़ उठा रहा था. जब अध्यक्ष ने उनको नजंरदाज किया तो वे सभी दलों के सांसद आसान के निकट आ गए और नारे लगाने लगे.

इस पर अध्यक्ष बिड़ला ने उनको चेतावनी दी लेकिन उनकी चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ. खींच से भरे विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी को तेज किया तथा कागज फाड़कर टेबिल पर फैंकने लगे. अध्यक्ष ओम बिड़ला पर इसका भी कोई असर नहीं हुआ और वे लगातार सदन की कार्यवाही को हंगामे के बीच ही चलाते रहे. इस हंगामे को देख भाजपा के बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह तमतमाते हुए उठे और उन्होंने विपक्ष के सांसदों की ओर आगे बढ़े इससे माहौल ओर गर्म हो गया.

अध्यक्ष ने उन्हें वही टोका और सीट पर जाने को कहा. लेकिन अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर भाजपा सांसद विपक्ष को चुनौती देते रहे नतीजा माहौल ठंडा होने की जगह ओर गरमाता गया. हालात में कोई बदलाव ना देखकर सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी सत्तापक्ष की ओर बढ़ते हुए अध्यक्ष के निकट पहुंच गए  और उन्होंने पहले नारेबाजी की इसी बीच भाजपा सांसदों ने अधीर रंजन चौधरी को जबरन दूसरी तरफ जाने के लिए मोड़ा, जिससे अधीर रंजन तमतमा गए.

उनके साथ भाजपा सांसदों की हुई तू-तू, मैं-मैं ने माहौल को इतना बिगाड़ दिया कि विपक्ष के सदस्य अध्यक्ष के टेबिल पर जाकर उसे पीटने भी लगे.  जब अध्यक्ष को लगा कि उन्होंने यदि सदन की कार्यवाही स्थगित नहीं की तो हालात ओर बिगड़ जाएगें. हड़बहाट में सदन की कार्यवाही को अध्यक्ष ने पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया .

टॅग्स :संसद बजट सत्रओम बिरलालोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील