लाइव न्यूज़ :

Paris Paralympics 2024: टोक्यो के बाद पेरिस, अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, गोल्ड पर निशाना, मोना अग्रवाल ने कांस्य पर किया कब्जा,शुक्रवार को डबल धमाका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 30, 2024 16:46 IST

Paris Paralympics 2024: मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन अवनि लखेरा ने पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में अपनी लय बरकरार रखी और स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देParis Paralympics 2024: दो पदक जीतकर भारत ने पेरिस पैरालिंपिक की शानदार शुरुआत की।Paris Paralympics 2024: निशानेबाज मोना अग्रवाल ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।Paris Paralympics 2024: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में अपना दबदबा बनाया।

Paris Paralympics 2024: शुक्रवार को डबल धमाका हुआ। भारत की स्टार पैरा निशानेबाज अवनि लेखरा ने स्वर्ण और मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है। लेखरा ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया था, जब वह पैरालंपिक खेलों मे पोडियम पर पहुंचने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं। मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन अवनि ने शुक्रवार को चल रहे पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में अपनी लय बरकरार रखी और स्वर्ण पदक जीता। निशानेबाज मोना अग्रवाल ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दो पदक जीतकर भारत ने पेरिस पैरालिंपिक की शानदार शुरुआत की। फ़ाइनल की शुरुआत से ही दो भारतीय शीर्ष तीन स्थानों पर रहे। जिनकी नज़रें स्वर्ण पर थीं। लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में अपना दबदबा बनाया।

249.7 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ भी है। दक्षिण कोरिया की युनरी ली ने 246.8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीता। इस बीच, भारत की मोना ने कुल 228.7 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता और तीसरे स्थान पर रहीं।

इससे पहले दिन में जहां मोना ने 623.1 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन राउंड पूरा किया और पांचवां स्थान हासिल किया, वहीं अवनी ने दूसरा स्थान हासिल किया और 625.8 के स्कोर के साथ समाप्त हुई। क्वालीफिकेशन विश्व रिकॉर्ड रखने वाली यूक्रेन की निशानेबाज इरीना शचेतनिक ने 627.5 के स्कोर के साथ पैरालंपिक क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड तोड़ दिया।

उन्होंने टोक्यो में चीन के झांग कुइपिंग द्वारा निर्धारित 626.0 के पिछले अंक को बेहतर बनाया। भारत ने अपना अब तक का सबसे बड़ा पैरालंपिक दल भेजा है, जिसमें 12 खेलों के 84 एथलीट शामिल हैं। टोक्यो 2020 भारत का सबसे सफल पैरालंपिक खेल था, जिसमें देश ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य सहित 19 पदक जीते थे।

टॅग्स :पेरिस पैरालंपिक 2024गुजरातनिशानेबाजीAvani Lekhara
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?