Paris Olympics 2024 Day 4 Live Updates: कुड़ी ने किया कमाल, मनु भाकर ने रचा इतिहास, मंगलवार को मंगल, 3 दिन में 2 पदक, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 30, 2024 13:36 IST2024-07-30T13:31:28+5:302024-07-30T13:36:54+5:30

Paris Olympics 2024 Day 4 Live Updates: मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीत लिया है।

Paris Olympics 2024 Day 4 Live Updates Shooters Manu Bhaker Sarabjot Singh win Bronze medal 10m Air Pistol Mixed team event First Indian to win two medals | Paris Olympics 2024 Day 4 Live Updates: कुड़ी ने किया कमाल, मनु भाकर ने रचा इतिहास, मंगलवार को मंगल, 3 दिन में 2 पदक, देखें वीडियो

photo-ani

HighlightsParis Olympics 2024 Day 4 Live Updates: मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।Paris Olympics 2024 Day 4 Live Updates: ओलंपिक की निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद पदक दिलाया था।Paris Olympics 2024 Day 4 Live Updates: 10 मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत कांस्य भी जीता था।

Paris Olympics 2024 Day 4 Live Updates: आत्मविश्वास से ओतप्रोत मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में कारनामा कर दिया। पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीत लिया। एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वालीं पहली भारतीय हैं। मनु और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक जीत लिया। बाईस वर्ष की मनु ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था और ओलंपिक पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी थीं। भारत को उन्होंने ओलंपिक की निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद पदक दिलाया था।

मनु और सरबजोत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में 580 स्कोर करके पदक के दौर में प्रवेश किया था, मंगलवार को कोरिया के ओह यि जिन और ली वोन्हो को हराया। भाकर ने अपने करियर में विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक सहित कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। उन्होंने खेलो इंडिया खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता है।

भाकर के माता-पिता ने यहां सूरजकुंड रोड स्थिति घर पर दिन की शुरुआत एक छोटे से ‘हवन’ के साथ की और यह अनुष्ठान तब तक जारी रहा जब तक चैंपियन पिस्टल निशानेबाज ने पेरिस ओलंपिक में रविवार को भारत के लिए पहला पदक (कांस्य) हासिल नहीं कर लिया। पिता राम किशन ने तीसरी मंजिल के फ्लैट से निकल कर शुभचिंतकों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद  कहा कि यह मनु का यह पदक उनकी मेहनत और कोच जसपाल राणा के आशीर्वाद के कारण संभव हुआ है।

राम किशन ने कहा, ‘‘ मनु की मेहनत, जसपाल का आशीर्वाद और खेल मंत्रालय की सहायता, इन सभी ने उनकी सफलता में मदद की। इन सब के सहयोग के कारण ही भारत का (निशानेबाजी में पदक का) 12 साल का सूखा समाप्त हुआ।’’ राम किशन ने कहा कि उन्हें आने वाले दिनों में मनु से और सफलता की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह शुरुआत है, उसके दो और मैच हैं। वह हमसे हर दिन कुछ मिनट बात करती है, वह एकाग्र और खुश है।’’  उन्होंने कहा कि वह तीन साल पहले तोक्यो ओलंपिक में भी सफल हो सकती थी लेकिन पिस्टल की खराबी के कारण ऐसा नहीं हो सका। राम किशन ने कहा, ‘‘ तोक्यो में पिस्टल की खराबी के कारण उसे निराशा झेलनी पड़ी थी।

उसका प्रदर्शन वहां भी खराब नहीं था। एक खिलाड़ी के रूप में, वह जानती थी कि तोक्यो में उसने अच्छा किया था।’’ राम किशन ने कहा कि वे थोड़े अंधविश्वासी है और जब भी मनु कोई बड़ा मैच खेलती हैं तो वे टेलीविजन बंद कर देते हैं और रविवार को भी ऐसा ही हुआ। उन्होने कहा, ‘‘जब मनु खेल रही होती है, तो हम टीवी नहीं देखते हैं।

इसलिए, हमारे दोस्त और रिश्तेदार हमें उसकी सफलता के बारे में बताने के लिए फोन करते हैं। मेरी पत्नी सुबह से पूजा कर रही थी और हमें खुशी है कि इतने सारे शुभचिंतकों ने हमें फोन किया है।’’ तोक्यो ओलिंपिक से पहले कोच जसपाल से अलग होने और करीब डेढ़ साल पहले फिर से साथ आने के बारे में पूछे जाने पर राम किशन ने कहा, ‘‘जब आप एक ही चीज बार-बार करते हैं तो बोरियत होने लगती है।

मनु ने सोचा कि उसे कुछ समय के लिए निशानेबाजी छोड़ देनी चाहिए लेकिन इसके बाद उसने जसपाल से बात की और उनकी मां ने उसे समझाया कि जसपाल का साथ होना उसके लिए कितना अहम है।’’ मनु की सफलता से बेहद खुश उनकी मां सुमेधा ने कहा कि यह परिवार के लिए एक विशेष दिन है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि मनु और जसपाल ने मिलकर हमें इतना बड़ा दिन दिया है।

हम इस खास दिन का जश्न मना रहे हैं। सुबह से हम दोनों एक साथ बैठे हैं। मुझे अपनी भावनाओं और विचारों को एक नोटबुक में लिखने की आदत है। जो मैं सुबह से कर रही हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जसपाल ने मनु के साथ वास्तव में कड़ी मेहनत की है। वह तोक्यो में उसके साथ नहीं थे, इसलिए शायद वह वहां पदक नहीं जीत सकी। अब जब वे एक साथ है, तो मैं बहुत खुश हूं।’’

English summary :
Paris Olympics 2024 Day 4 Live Updates Shooters Manu Bhaker Sarabjot Singh win Bronze medal 10m Air Pistol Mixed team event First Indian to win two medals


Web Title: Paris Olympics 2024 Day 4 Live Updates Shooters Manu Bhaker Sarabjot Singh win Bronze medal 10m Air Pistol Mixed team event First Indian to win two medals

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे