लाइव न्यूज़ :

हाजीपुर से चिराग की प्रस्तावित ‘आशीर्वाद यात्रा’ से नाखुश हैं पारस

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:07 IST

Open in App

पटना, दो जुलाई लोजपा नेता चिराग पासवास बिहार के लोगों का आशीष पाने के लक्ष्य से अगले सप्ताह से हाजीपुर से ‘आशीर्वाद यात्रा’ निकालने की योजना बना रहे हैं, जिसे लेकर शुक्रवार को उनके बागी चाचा पशुपति कुमार पारस ने अप्रसन्नता जतायी।

गौरतलब है कि हाजीपुर लोकसभा सीट कभी लोजपा के संस्थापक और चिराग के पिता दिवंगत रामविलास पासवान की गढ़ हुआ करती थी और फिलहाल पारस वहां से सांसद हैं, जबकि चिराग जमुई सीट से सांसद हैं।

हाल में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में राजनीतिक तख्ता पलट कर अपने भतीजे को हाशिए पर भेजने वाले पारस ने कहा कि चिराग को अपने लोकसभा क्षेत्र जमुई में पार्टी संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान को ‘श्रद्धांजलि’ देनी चाहिए।

पिता की मृत्यु के बाद लोजपा के अध्यक्ष बने चिराग की योजना सोमवार को हाजीपुर से ‘आशीर्वाद यात्रा’ निकालने की है। हाजीपुर से फिलहाल पारस सासंद हैं और पहले दिवंगत रामविलास पासवान इस सीट से लोकसभा सदस्य हुआ करते थे।

पारस ने कहा, ‘‘यह सही नहीं है। चिराग को अपने पिता को उनकी जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि देनी चाहिए और जमुई में कार्यक्रम करने चाहिए, क्योंकि वही उनकी कर्मभूमि है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी अपने दिवंगत संस्थापक को पांच जुलाई को राज्य पार्टी मुख्यलय पर, मेरे दिवंगत भाई को उनकी मृत्यु के बाद पहली जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि देगी।’’

पारस ने हाल में चिराग को हटाकर लोजपा के संसदीय दल के नेता का पद प्राप्त किया है और पार्टी के अन्य मौजूदा सांसद भी उनका समर्थन कर रहे हैं। उसके बाद पारस लोजपा के इस टूटे हुए धड़े के ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष’ भी चुने गए हैं।

चिराग ने भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष याचिका देकर आरोप लगाया है कि पारस ने अपने कार्यों से पार्टी के संविधान का उल्लंघन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी