लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह ने अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने वाले कुछ लोगों का बचाव किया: पुलिसकर्मी

By भाषा | Updated: March 22, 2021 15:48 IST

Open in App

मुम्बई, 22 मार्च मुम्बई पुलिस के एक निलंबित निरीक्षक ने आरोप लगाया है कि शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक थे, तब उन्होंने अंडवर्ल्ड से संबंध रखने वाले कुछ लोगों को कानून से बचाने का प्रयास किया था।

इस पुलिसकर्मी ने यह भी आरोप लगाया कि सिंह के सहायक ने पुलिस बल में उसकी बहाली के लिए उससे दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।

पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने इस साल दो फरवरी को महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखकर ये आरोप लगाये थे। डांगे गामदेवी थाने से संबद्ध थे और उन्हें जुलाई, 2020 में निलंबित कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि 22 नवंबर, 2019 को जब वह यहां पॉश ब्रीच कैंडी इलाके में पबों को समय से बंद करवाने का प्रयास कर रहे थे, तब एक पब के मालिक जीतू नवलानी ने उन्हें धमकी थी।

उन्होंने कहा कि नवलानी ने एसीबी के तत्कालीन महानिदेशक परमबीर सिंह से नजदीकी का दावा करके उनपर दबाव बनाने की कोशिश की थी।

डांगे ने कहा कि 22 नवंबर, 2019 को नवलानी के पब में उसके तीन मेहमानों के बीच कहासुनी हो गयी थी और वे झगड़ने लगे थे।

उन्होंने कहा कि जब कांस्टेबल संतोष पवार ने दखल दिया, तब उनपर फिल्म और हीरा फाइनेंसर भरत शाह के पौत्र यश राजीव मेहता ने उनपर हमला कर दिया, तब उन्होंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की।

डांगे ने दावा किया कि कुछ देर बाद भरत शाह स्वयं ही थाने आये और उन्होंने यश राजीव मेहता को रिहा करने के लिए उन्हें राजी करने का प्रयास किया ।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि लेकिन तब उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तब शाह, उनके बेटे राजीव शाह और पौत्र यश राजीव मेहता ने उनपर हमला कर दिया। डांगे के अनुसार बाद में उन्होंने दूसरी प्राथमिकी दर्ज की लेकिन 29 फरवरी, 2020 को सिंह ने मुम्बई के पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला एवं आदेश दिया कि नवलानी मामले में कोई आरोपपत्र दाखिल नहीं किया जाए।

निलंबित निरीक्षक ने यह भी दावा किया सिंह ने मरीन ड्राइव थाने के सामने मोती महल बिल्डिंग के पहले तल पर एक निजी फ्लैट में नवलानी से भेंट की। उनके अनुसार नवलानी ने भरत शाह के लिए संपर्क सूत्र के रूप में काम किया।

पत्र के अनुसार संबंधित फ्लैट को शार्दुल सिंह बायस ने किराये पर लगा रखा है, जो अपने आप को सिंह का रिश्तेदार बताता है।

डांगे ने कहा कि नवलानी आरोप पत्र से अपना नाम हटवाना चाहते थे। उन्होंने दावा किया बायस ने उन्हें सजा वाली पदस्थापना से बचाने के लिए 50 लाख रुपये मांगे थे।

जुलाई, 2020 में डांगे को निलंबित किया गया था। उन्होंने पत्र में दावा किया कि बायस ने पुलिस बल में उनकी बहाली के लिए दो करोड़ रुपये मांगे।

उन्होंने कहा, ‘‘शाह, नवलानी संदिग्ध चरित्र वाले लोग हैं और उनका अंडवर्ल्ड से संबंध है।’’

डांगे ने कहा कि उनके विरूद्ध चल रही विभागीय जांच किसी आईएएस अधिकारी के हवाले की जाए।

सिंह का पिछले सप्ताह मुम्बई के पुलिस आयुक्त पद से तबादला कर दिया गया। उनका यह तबादला उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने की घटना की एनआईए द्वारा की जा रही जांच के बीच किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह